Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, March 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»जामताड़ा में साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन: SBI YONO अपडेट के नाम पर ठगी करने वाले 4 शातिर गिरफ्तार
    Jharkhand Top News

    जामताड़ा में साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन: SBI YONO अपडेट के नाम पर ठगी करने वाले 4 शातिर गिरफ्तार

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 10, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जामताड़ा। जामताड़ा जिले में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने योनो ऐप अपडेट के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले साइबर अपराधियों के गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ठगी में इस्तेमाल किए जा रहे कई मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध थाना, जामताड़ा की टीम ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र में छापेमारी की। यह कार्रवाई लखनुडीह पारटोल रोड स्थित ग्राम डिगवाडीह से दक्षिण करीब 200 मीटर दूर बांस झाड़ी के पास की गई, जहां साइबर ठगी को अंजाम दिया जा रहा था।
    इस अभियान का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक फारूक ने किया। टीम में पुलिस निरीक्षक अमृत कुमार राम, पुलिस अवर निरीक्षक कुंदन कुमार वर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया, जो फर्जी मोबाइल और सिम कार्ड के जरिए ठगी कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इब्राहिम अंसारी उर्फ पाडु (19 वर्ष), ग्राम पाण्डेडीह, थाना अहिल्यापुर, जिला गिरिडीह; हुसैन अंसारी (26 वर्ष), ग्राम कबरी; साकिर अंसारी उर्फ लालु (26 वर्ष), ग्राम बरगुंडी; और सिराज अंसारी (28 वर्ष), ग्राम पारटोल के रूप में हुई है। हुसैन, साकिर और सिराज करमाटांड़ थाना क्षेत्र, जामताड़ा जिले के निवासी हैं।

    पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी लोगों को योनो ऐप अपडेट के नाम पर कॉल करते थे। इसके बाद व्हाट्सएप और स्क्रीन शेयरिंग ऐप के माध्यम से पीड़ितों के मोबाइल की स्क्रीन एक्सेस कर लेते थे। स्क्रीन एक्सेस मिलने के बाद आरोपी योनो ऐप का यूजर आईडी और पासवर्ड तैयार करते थे। जैसे ही ओटीपी प्राप्त होता था, नेट बैंकिंग के जरिए पीड़ितों के खातों से पैसे निकाल लिए जाते थे। इन साइबर अपराधियों का नेटवर्क पूरे देश में फैला हुआ बताया जा रहा है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 7 मोबाइल फोन और 8 सिम कार्ड बरामद किए हैं, जिनका उपयोग साइबर ठगी में किया जा रहा था।

    इस मामले में जामताड़ा साइबर अपराध थाना कांड संख्या 09/26, दिनांक 09 फरवरी 2026 के तहत BNS 2023 की धारा 111(1)(iii), 318(4), 319(2), 3(5), आईटी एक्ट की धारा 66(B), 66(C), 66(D) तथा टेलीकम्युनिकेशन एक्ट 2023 की धारा 42(3)(e) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने बताया कि योनो ऐप अपडेट के नाम पर साइबर अपराधियों ने उनके मोबाइल नंबर पर भी कॉल किया था। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल पर ओटीपी, बैंक विवरण या स्क्रीन शेयर न करें और ऐसे मामलों की तुरंत पुलिस को सूचना दें। फिलहाल पुलिस पूरे साइबर ठगी नेटवर्क की गहन जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसड़क निर्माण कार्य को निशाना बनाकर हाईवा फूंका, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
    shivam kumar

      Related Posts

      धनबाद-रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में प्रिंस खान के शूटरों से मुठभेड़, तीन अपराधी गिरफ्तार

      March 16, 2026

      जुगसलाई नगर परिषद में नई टीम की शुरुआत, अध्यक्ष नौशीन खान सहित 22 वार्ड सदस्यों ने ली शपथ

      March 16, 2026

      एनएच-49 पर तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

      March 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पश्चिम बंगाल के नए डीजीपी सिद्धनाथ गुप्ता, अजय कुमार नंदा कोलकाता के नए पुलिस कमिश्नर बने
      • ट्रंप का नाटो को अल्टीमेटम- होर्मुज नहीं बचाया तो भुगतना होगा अंजाम
      • काठमांडू में जेन-जी आंदोलन रिपोर्ट को लेकर हंगामा, सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी
      • मुख्यमंत्री ने पटना समाहरणालय का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
      • धनबाद-रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में प्रिंस खान के शूटरों से मुठभेड़, तीन अपराधी गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version