Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»सारण के बंद पड़ी देसी शराब फैक्ट्री में लगी आग
    Jharkhand Top News

    सारण के बंद पड़ी देसी शराब फैक्ट्री में लगी आग

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सारण। छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत बिचला तेलपा स्थित चांदनी चौक के समीप उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जब उत्पाद विभाग की एक बंद पड़ी देसी शराब पैकेजिंग फैक्ट्री के परिसर में देर रात अचानक भीषण आग लग गई।

     

    आग इतनी विकराल थी कि इसकी लपटें और काले धुएं का गुबार दूर से ही आसमान में देखा जा सकता था। इस घटना के बाद आसपास की झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों के बीच दहशत फैल गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।

     

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फैक्ट्री परिसर से अचानक आग की लपटें उठती दिखीं। परिसर काफी बड़ा होने और लंबे समय से बंद रहने के कारण वहां उगी सूखी झाड़ियों और पुराने अवशेषों ने आग के लिए ईंधन का काम किया, जिससे देखते ही देखते आग ने पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय निवासियों द्वारा सूचना दिए जाने के तुरंत बाद नगर थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

     

    आग की भयावहता को देखते हुए दमकल कर्मियों को इसे बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। घंटों की कड़ी मेहनत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। राहत की बात यह रही कि इस अग्निकांड में किसी भी जानमाल की हानि या किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के संबंध में छपरा सदर अंचल अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया इस आग की चपेट में आने से 4-5 झुग्गियां प्रभावित हुई हैं। हल्का कर्मचारी को मौके पर जाकर वास्तविक क्षति का आकलन करने और विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही प्रभावित घरों और नुकसान का सही आंकड़ा स्पष्ट हो पाएगा। तत्काल सभी को सरकार के नियमानुसार जो भी सुविधा उपलब्ध करानी है उसे उपलब्ध कराया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही है।

     

    अधिकारी इस बात की पड़ताल कर रहे हैं कि आग दुर्घटनावश लगी है या इसके पीछे किसी शरारती तत्व का हाथ है। गौरतलब है कि इस परिसर में पूर्व में सरकारी देसी शराब का निर्माण और पैकेजिंग होती थी, जो शराबबंदी और अन्य कारणों से लंबे समय से बंद पड़ी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची से दिल्ली जा रहा विमान चतरा में क्रैश, सात की मौत
    Next Article जापान में मुख्यमंत्री योगी ने कोनोइके ट्रांसपोर्ट के साथ की अहम बैठक
    shivam kumar

      Related Posts

      सीवान में स्मैक तस्करी का भंडाफोड़, युवक गिरफ्तार

      May 18, 2026

      पेंशन भुगतान में देरी पर झारखंड हाई कोर्ट सख्त, कहा- 40 साल सेवा देने वालों के साथ अन्याय स्वीकार नहीं

      May 18, 2026

      अमित शाह ने छग में अत्याधुनिक ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 सेवा’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का किया शुभारंभ

      May 18, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीवान में स्मैक तस्करी का भंडाफोड़, युवक गिरफ्तार
      • पेंशन भुगतान में देरी पर झारखंड हाई कोर्ट सख्त, कहा- 40 साल सेवा देने वालों के साथ अन्याय स्वीकार नहीं
      • पढ़ाई पर विज्ञापन की दुहाई
      • ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम घोषित, युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलित मिश्रण
      • अमित शाह ने छग में अत्याधुनिक ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 सेवा’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का किया शुभारंभ
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version