Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»इस्लामाबाद में आत्मघाती हमले से पाकिस्तान में हाहाकार, कम से कम 32 की मौत, तीन लोग हिरासत में
    दुनिया

    इस्लामाबाद में आत्मघाती हमले से पाकिस्तान में हाहाकार, कम से कम 32 की मौत, तीन लोग हिरासत में

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के दक्षिण-पूर्वी इलाके में शुक्रवार की नमाज के दौरान हुए आत्मघाती हमले से हाहाकार मचा हुआ है। हमलावर ने इमामबाड़े के अंदर खुद को उड़ा लिया। इस हमले में कम से कम 32 लोग मारे गए और 169 अन्य घायल हो गए। इस हमलावर के दो भाइयों और परिवार की एक महिला को हिरासत में लिया गया है। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने विस्फोट पर गहरा शोक जताया है।

    जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आत्मघाती हमलावर ने इस्लामाबाद के तरलाई इलाके में इमामबाड़ा खदीजा अल-कुबरा के द्वार पर खुद को उड़ा लिया। उसके साथ अन्य हमलावर भी थे। हमलावरों ने विस्फोट से पहले गोलियां चलाईं। चश्मदीदों ने बताया कि हमलावरों को इमामबाड़ा मुख्य द्वार पर गार्डों ने रोकने की कोशिश की। इसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई हुई। इस दौरान एक हमलावर इमामबाड़ा के अंदर कम से कम 20 मीटर तक घुस गया और खुद को उड़ा लिया। इस दौरान हुए विस्फोट से चीख-पुकार मच गई। हमले में कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई।

    इस्लामाबाद के जिला उपायुक्त इरफान नवाज मेमन ने कहा कि किसी भी समूह ने तुरंत इस आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों के अनुसार, आत्मघाती हमलावर की पहचान पेशावर निवासी 32 वर्षीय यासिर के रूप में हुई है। उसके घर छापा मारकर दो भाइयों और एक महिला को हिरासत में लिया गया है। तीनों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि हमलावर पिछले पांच महीनों से अफगानिस्तान में रह रहा था। वहां उसे हथियारों के इस्तेमाल और आत्मघाती बमबारी का प्रशिक्षण मिला। आत्मघाती हमलावर के मददगारों का पता लगाने के लिए पेशावर और नौशेरा में तलाशी अभियान चल रहा है। हमले के अलग-अलग पहलुओं की जांच जारी है।

    रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने संघीय इस हमले का आरोप भारत और अफगानिस्तान पर मढ़ा है। भारत ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए आरोप को सिरे से खारिज कर दिया है। संघीय स्वास्थ्य मंत्री मुस्तफा कमाल ने बताया कि अस्पतालों में घायलों का इलाज चल रहा है। इनमें से 25 की हालत गंभीर है। राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने धमाके पर गहरा शोक व्यक्त किया और जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। राष्ट्रपति जरदारी ने कहा कि निर्दोष लोगों को निशाना बनाना मानवता के खिलाफ अपराध है।

    प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इमामबाड़ा में किए गए आत्मघाती हमले की निंदा की है। उन्होंने लोगों की मौत पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने गृहमंत्री मोहसिन नकवी से बात की और निर्देश दिया कि दोषियों की पहचान कर उन्हें तुरंत न्याय के कटघरे में लाया जाए। पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने कहा कि इस्लामाबाद के इमामबाड़े में हुए धमाके से उन्हें गहरा दुख हुआ है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर पहुंचे बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह, भस्म आरती में हुए शामिल
    Next Article सीजेआई सूर्यकांत आज भोपाल में करेंगे न्यायिक मंथन, 25 हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस होंगे शामिल
    shivam kumar

      Related Posts

      ईरान पर हमला टला! ट्रंप बोले- समझौते के बेहद करीब पहुंची वार्ता

      June 12, 2026

      ईरान, बहरीन, कुवैत पर ड्रोन और मिसाइलों की बौछार, होर्मुज बंद, अमेरिका की चेतावनी-अब सिर्फ बमों से होगी बात

      June 11, 2026

      नेपाल का ‘जेन जी’ आंदोलन: सुशासन की आड़ में संसद फूंकने की थी बड़ी साजिश, मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा!

      May 28, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भवन तैयार, लेकिन इलाज नदारद! खड़गडीहा स्वास्थ्य केंद्र पर लटका ताला
      • रांची ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 160 दिनों में 31.72 करोड़ का चालान वसूला
      • 15 जुलाई तक लॉन्च होगी IRCTC की नई वेबसाइट, जानें नए पोर्टल में क्या-क्या होगा खास
      • फिरोजाबाद में स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पर हुआ पथराव, मोहन भागवत वाले कोच का टूटा शीशा
      • जसपाल राणा के निधन पर गृह मंत्री अमित शाह ने जताया शोक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version