Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 7
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»अमेरिका में एक और भारतीय की हत्या
    दुनिया

    अमेरिका में एक और भारतीय की हत्या

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMarch 4, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    न्यूयॉर्क:  अमेरिका के कैंजस में भारतीय इंजिनियर की हत्या से भारत अभी उबरा भी नहीं था कि एक और ऐसा ही मामला सामने आया है। मीडिया खबरों के मुताबिक, भारतीय मूल के एक कारोबारी की साउथ केरलाइना स्थित उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना गुरुवार रात की है।

    हरनिश पटेल ने रात करीब 11.24 बजे अपनी दुकान बंद की और घर के लिए निकल गए। इसके 10 मिनट बाद ही लैंकैस्टर में घर से कुछ ही फुट दूर किसी ने गोली मारकर हरनिश की हत्या कर दी। गुरुवार रात एक महिला ने फोन कर पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसने चीखने की और गोलियां चलने की आवाज सुनी है।

    पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची, तो उसने हरनिश को उनके घर से कुछ ही फुट की दूरी पर मृत पाया। हरनिश की हत्या करने वालों को पुलिस अभी तक नहीं खोज पाई है। मामले की जांच चल रही है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, हरनिश की हत्या को लेकर लैंकैस्टर के लोगों में काफी नाराजगी है। हरनिश की दुकान शहर के शेरिफ दफ्तर के पास ही थी। उनके परिवार में अब उनकी पत्नी और एक छोटा बच्चा है।

    हरनिश को श्रद्धांजलि देने के लिए लोग उनकी दुकान के बाहर बलून्स और फूल छोड़कर जा रहे हैं। इनमें भारतीय मूल के लोगों के अलावा बड़ी संख्या में अमेरिकी भी शामिल हैं। दुकान पर एक पोस्टर भी लटका है जिसपर लिखा है, ‘परिवार में आपातकालीन स्थिति के कारण यह दुकान कुछ दिनों के लिए बंद है। असुविधा के लिए खेद है।’ इसी हफ्ते अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने’हेट क्राइम्स’ की निंदा करते हुए भारतीय इंजिनियर श्रनिवास कूचिभोतला की हत्या पर खेद जताया था। ट्रंप ने हाल के दिनों में यहूदी केंद्रों पर हुए हमलों की भी आलोचना की थी।

    पुलिस हरनिश पटेल की हत्या की जांच कर रही है। स्थानीय अधिकारियों ने कहा है कि यह नस्लीय नफरत के कारण हुई हिंसा का मामला नहीं लग रहा है। काउंटी प्रमुख बैरी फेले ने कहा, ‘इसे नस्लीय भावना से जुड़ा मामला मानने की मेरे पास कोई वजह नहीं है।’ 22 फरवरी को कैंजस में एक श्वेत अमेरिकी नागरिक ने बार में बहस होने के बाद श्रीनिवास और उनके दोस्त आलोक मदासानी को गोली मार दी थी। इस हादसे में श्रीनिवास मारे गए।

    आरोपी ने दोनों को ‘आतंकवादी’ भी कहा था। गोली चलाते हुए आतंकी ने श्रीनिवास और आलोक को अमेरिका से बाहर चले जाने को भी कहा था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। भारत और अमेरिका, दोनों ही देशों में इस वारदात की काफी निंदा हुई।

    न्यूयॉर्क में रहने वाली एक भारतीय युवती एकता देसाई ने भी एक फेसबुक पोस्ट में अपने साथ ट्रेन यात्रा के दौरान नस्लीय दुर्व्यवहार होने की शिकायत की है। एकता ने एक विडियो भी पोस्ट किया, जिसमें एक अश्वेत अमेरिकी नागरिक उन्हें नस्लीय गालियां देता हुए दिख रहा है। जिस समय यह घटना हुई, उस समय ट्रेन में कई लोग मौजूद थे, लेकिन कोई भी एकता की मदद के लिए सामने नहीं आया। एकता का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुआ है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुंबई में मेयर व डिप्‍टी मेयर का चुनाव नहीं लड़ेगी भाजपा, शिवसेना का देगी साथ
    Next Article जीएसटी विधेयकों पर बनी आम सहमति, एक जुलाई से लागू होने का रास्ता लगभग साफ
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    अमेरिकी लोगों को असली आजादी लौटाने का वादा कर एलन मस्क ने की नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा

    July 6, 2025

    नेपाल पुलिस के लिए चीनी कंपनी से खरीदे जायेंगे 159 करोड़ रूपये के हथियार

    July 6, 2025

    इजरायल से संघर्ष के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखे

    July 6, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
    • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
    • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
    • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
    • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version