Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, January 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»महाराष्‍ट्र में डाक्टरों को समर्थन दे रहे आईएमए ने हड़ताल वापस ली
    Top Story

    महाराष्‍ट्र में डाक्टरों को समर्थन दे रहे आईएमए ने हड़ताल वापस ली

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMarch 24, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    “मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हड़ताली रेजीडेंट डाक्टरों को काम पर लौटने या कानूनी कार्रवाई का सामना करने का अल्टीमेटम दिया। उधर, बंबई उच्च न्यायालय ने सरकारी अस्पतालों को उनकी सेवाएं खत्म करने का विकल्प दिया। इस बीच, महाराष्‍ट्र रेजीडेंट डाक्टरों को समर्थन दे रहे भारतीय चिकित्सा संघ :आईएमए: ने हड़ताल वापस ले ली।”

    फडणवीस ने कहा, बस बहुत हो गया। अगर डाक्टर आज काम पर नहीं लौटते हैं तो सरकार चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने डाक्टरों के रवैये को अडि़यल और असंवेदनशील बताया।

    अस्पतालों में सुरक्षा बढ़ाने के समर्थन में डाक्टरों की हड़ताल का शुक्रवार को पांचवां दिन रहा।

    मुख्यमंत्री ने राज्य विधानसभा में कहा, हम मरीजों को मरने के लिए छोड़ नहीं सकते। मैं डाक्टरों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करके गतिरोध खत्म करने का अंतिम प्रयास कर रहा हूं। अगर कोई समाधान नहीं निकलता है और डाक्टर काम पर नहीं लौटते हैं तो उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए।

    करीब चार हजार रेजीडेंट डाक्टर सोमवार से काम से दूर हैं और उनकी सुरक्षा बढाने की मांग है क्योंकि राज्य के सरकारी अस्पतालों में मरीजों के रिश्तेदारों द्वारा उनके सहयोगियों पर कई हमले हुए हैं।

    डाक्टरों पर असंवेदनशील होने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी स्थिति को स्वीकार करना मुश्किल है जहां मरीजों को मरने के लिए छोड़ दिया जाए।

    मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि डाक्टरों की पिटाई करने की घटनाओं को अंजाम देने वाली असामाजिक प्रवृत्तियों और बीमारों का इलाज करने की शपथ लेने के बाद डाक्टरों के खुद काम से दूर होने में क्या अंतर है। डाक्टरों को आश्वासन दिया गया था कि सरकार उनकी मांग को पूरा समर्थन देती है, इसके बावजूद उनके अडियल रूख पर मैं आश्चर्यचकित हूं।

    उन्होंने कहा, उन्हें राक्षस बताए जाने का इंतजार नहीं करना चाहिए। :वे: कौन सी राजनीति कर रहे हैं?

    डाक्टरों को आड़े हाथ लेते हुए मुख्य न्यायाधीश मंजुला चेल्लुर ने कहा, डाक्टर हमारा और हमारी हमदर्दी का अनुचित लाभ उठा रहे हैं। अगर आप इस तरह से मामले को खींचते रहे तो जनता आकर आप पर हमला करेगी। आप ऐसा माहौल बना रहे हैं।

    मुख्य न्यायाधीश और न्यायमूर्ति जीएस कुलकर्णी की खंडपीठ ने कहा कि अगर डाक्टरों को यह रवैया है तो संबंधित अस्पताल प्रबंधन उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर सकता है और उनकी सेवाएं खत्म कर सकता है।

    पीठ ने कहा, आश्वासन के बावजूद अगर डाक्टर काम पर नहीं लौटे तो हमें लगता है कि हमने सहानुभूति दिखाकर और उनके काम की तारीफ करके गलती की।

    उधर, डाक्टरों के काम से दूर रहने के बीच, सरकारी और निकाय अस्पतालों के ओपीडी और जनरल वार्ड का कामकाज पांचवें दिन प्रभावित रहा।

    केईएम अस्पताल के डीन डाक्टर अविनाश सूपे ने पीटीआई भाषा को बताया, केईएम, सायन और नायर अस्पताल के ओपीडी में अभी तक पूरी तरह से कामकाज बहाल नहीं हो पाया है। कुछ डाक्टर काम कर रहे हैं लेकिन मरीजों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है।

    उन्होंने बताया, कुछ ही डाक्टर ड्यूटी पर वापस लौटे हैं। इसलिए, पूरी चिकित्सकीय सेवा तत्काल उपलब्ध नहीं हो पाएगी।

    भारतीय चिकित्सा संघ :आईएमए: ने महाराष्‍ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजीडेंट डाक्टर्स :एमएआरडी: से काम पर लौटने की अपील की।

    आईएमए के एक सदस्य ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा मंत्री गिरीश महाजन और रेजीडेंट डाक्टरों के प्रतिनिधियों के बीच बैठक हुई।

    आईएमए के प्रतिनिधियों ने शनिवार दोपहर विधान भवन में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। फडणवीस ने उनसे कहा कि शनिवार से 16 अस्पतालों में सुरक्षा प्रदान की गई है।

    उन्होंने कहा, सरकार डाक्टरों को सुरक्षा देने के लिए काम कर रही है और दस दिन के भीतर और इंतजाम किये जाएंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसर्वोच्च न्यायालय अयोध्या मुद्दे पर फैसला सुनाए : येचुरी
    Next Article INDvsAUS: पिच हो सकती है ‘ऐसी’, प्लेइंग-11 को लेकर ‘सस्पेंस’ बरकरार
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    सारंडा में सुरक्षाबलों व नक्सलियों में भीषण मुठभेड़, एक करोड़ के इनामी अनल दा समेत 11 से ज्यादा नक्सली ढेर

    January 22, 2026

    चुनाव आयोग ने लॉन्च की ईसीआईनेट ऐप, एक जगह मिलेगी सभी सुविधाएं

    January 22, 2026

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना देर रात दावोस से पहुंचे लंदन

    January 22, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • चुनाव से पहले निर्णायक चौराहे पर खड़ा है पश्चिम बंगाल
    • सारंडा में सुरक्षाबलों व नक्सलियों में भीषण मुठभेड़, एक करोड़ के इनामी अनल दा समेत 11 से ज्यादा नक्सली ढेर
    • चुनाव आयोग ने लॉन्च की ईसीआईनेट ऐप, एक जगह मिलेगी सभी सुविधाएं
    • सरस्वती पूजा को लेकर तैयारियां जोरों पर, बसंत पंचमी से पहले बाजारों में रौनक
    • मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना देर रात दावोस से पहुंचे लंदन
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version