Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»अखिलेश के निशाने पर CM योगी, कहा- जनता महसूस करेगी अंतर…
    Top Story

    अखिलेश के निशाने पर CM योगी, कहा- जनता महसूस करेगी अंतर…

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMarch 29, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    उम्मीद के मुताबिक सपा के विधानसभा सदस्यों (एमएलए) व विधान परिषद सदस्यों (एमएलसी) ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पार्टी विधान मंडल दल का नेता चुन लिया है। इसके बाद अखिलेश ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा और उसे आरएसएस का कट्टरपंथी एजेंडा लागू करने वाली सरकार ठहराया। कहा,

    नागरिक वादा निभाने वाली समाजवादी व बहकाकर वोट हासिल करने वाली भाजपा सरकार के अंतर को जल्द महसूस करने लगेंगे।

    प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को आयोजित एमएलए, एमएलसी की संयुक्त बैठक में पहले अखिलेश यादव को सपा विधान मंडल दल का नेता चुना गया और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष चुनने का अधिकार यादव को सौंपा गया।

    जिसके बाद यादव ने अहमद हसन को परिषद में नेता प्रतिपक्ष नामित करने का प्रस्ताव सभापति के पास भेजा।

    यादव को विधानमंडल दल का नेता नियुक्त किये जाने का प्रस्ताव पूर्व मंत्री राजेन्द्र चौधरी, बलराम यादव व नरेश उत्तम पटेल ने रखा, जिसका सभी सदस्यों ने समर्थन किया। अखिलेश यादव ने कहा कि झूठे वादों के जरिये जनता को गुमराह कर यह सरकार बनी है। भ्रष्ट राजनीति का यह नया रूप है। देश की राजनीति खतरनाक मोड़ पर आ गई है। जहां से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ भाजपा सरकारों के जरिये कट्टरपंथी एजेंडा लागू करने का प्रयास कर रहा है। इससे देश का धर्मनिरपेक्ष स्वरूप खतरे में पड़ने की आशंका है। लोकतंत्र में सरकारों में बदलाव होता रहा है, मगर यह चुनाव विकास और जनहित के मुद्दों से हटकर हुए हैं।

    समाजवादी सरकार ने अपने कार्यकाल में जनकल्याण की योजनाएं बनाई, जिसका अनुसरण दूसरे राज्यों की सरकारों ने भी किया। समाजवादी सरकार ने जनता का पैसा जनहित में खर्च किया।

    सिद्धांतों को लेकर जनता के बीच रहेंगे :

    अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादियों को सिद्धांतों व अपने कार्यक्रमों को लेकर जनता के बीच रहना है। फिर चुनावी मैदान में भी जाना है। उसकी तैयारी में अभी से जुटें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधोनी के आधार कार्ड की जानकारी साझा करने वाली एजेंसी ब्लैकलिस्ट
    Next Article तीन तलाक का जख्म.मुस्लिम महिला ने लगाई पीएम मोदी से गुहार..बचा लो !
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    किसके दबाव में छुट्टी के दिन रिपोर्ट बनाकर छत्तीसगढ़ मॉडल अपनाने की कर दी अनुशंसा : बाबूलाल

    May 31, 2025

    बांग्लादेश जाएगा पश्चिम बंगाल भाजपा का प्रतिनिधिमंडल

    May 31, 2025

    जैक ने 12वीं का रिजल्ट किया जारी, साइंस में 79.26 और 91.2 प्रतिशत छात्र सफल

    May 31, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • किसके दबाव में छुट्टी के दिन रिपोर्ट बनाकर छत्तीसगढ़ मॉडल अपनाने की कर दी अनुशंसा : बाबूलाल
    • राजकीय तिब्बी कॉलेज अस्पताल भवन के निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास
    • एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप : अनिमेष कुजूर ने 200 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर जीता कांस्य
    • आईपीएल 2025 में गुजरात का सफर समाप्त, मुंबई ने 20 रन से हराया
    • भाजपा ने लुधियाना पश्चिम विस उपचुनाव के लिए जीवन गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version