आगरा. शहर में शनिवार सुबह अलग-अलग जगह दो धमाके हुए। इससे दहशत फैल गई। एक धमाका आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के पास कूड़े के ढेर में हुआ जबकि दूसरा एक प्लम्बर के घर में हुआ। फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ डीआईजी मौके पर पहुंच गए। शुक्रवार को अंडमान एक्सप्रेस को पलटने की कोशिश की गई थी। मामले की छानबीन की जा रही है। इसके अलावा आईएसआई का लेटर भी बरामद हुआ है।
सुबह 6.30 बजे हुआ पहला धमाका…
– पहला ब्लास्ट सुबह 6.30 बजे प्लेटफॉर्म के पास कचरे के ढेर में हुआ। दूसरा प्लंबर के घर हुआ। दोनों जगहों की दूरी 60-70 मीटर है।
– शक है कि प्लम्बर के घर बम बनाए गए। पूरा एरिया कॉर्डन ऑफ कर दिया गया है।
– फोरेंसिक एक्सपर्ट्स भी मुआयने के लिए पहुंचे। यह लो इनेंसिटी डिवाइस कंट्रोल बम माना जा रहा है। हालांकि सही जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी।
– इस मामले में डीआईजी का कहना है कि शनिवार सुबह धमाका हुआ है, इसके बाद धुआं उठा। जांच की जा रही है। अभी कुछ कहा नहीं जा सकता।
– वहीं गुरुवार को ताज महल पर सुसाइड अटैक की धमकी दी गई थी। शहर में हाईअलर्ट जारी है।