Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»साहिबगंज»एक लाख महिलाओं को स्मार्ट फोन
    साहिबगंज

    एक लाख महिलाओं को स्मार्ट फोन

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMarch 24, 2017No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    साहेबगंज: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि गंगा पुल न केवल झारखंड, बल्कि पूर्वोत्तर राज्यों के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। यह झारखंड की नयी तसवीर गढ़ेगा। उन्होंने कहा कि पुल के बनने से झारखंड और मध्य भारत का संपर्क पूर्वोत्तर राज्यों और म्यांमार तक हो जायेगा। भारत के पीएम नरेंद्र मोदी 6 अप्रैल को गंगा पुल और बंदरगाह के निर्माण की आधारशिला रखेंगे। मुख्यमंत्री दास शुक्रवार को प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियों का निरीक्षण करने साहेबगंज पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने पत्रकारों से भी बातचीत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अवसर पर साहेबगंज में प्रधानमंत्री के कैश लेस अभियान के तहत झारखंड की महिला स्वयं सहायता समूहों, जिसे सखी मंडल के नाम से भी जाना जाता है, की एक लाख महिलाओं को नि:शुल्क स्मार्ट फोन दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि संथाल परगना की आदिम जनजाति पहाड़िया समुदाय के विकास के लिए किये जा रहे प्रतिबद्ध प्रयासों के तहत 2 पहाड़िया बटालियन का गठन किया गया है। पीएम 6 अप्रैल को महिला पहाड़िया बटालियन को नियुक्ति पत्र देंगे। बैठक में मंत्री डॉ लुइस मरांडी, रणधीर सिंह, राज पालिवार, स्थानीय विधायक अनंत ओझा, ताला मरांडी, मुख्य सचिव राजबाला वर्मा, डीजी पुलिस डीके पांडेय अपर मुख्य सचिव अमित खरे, अपर मुख्य सचिव आरके श्रीवास्तव, सीएम के प्रधान सचिव संजय कुमार, प्रधान सचिव एसकेजी रहाटे, पथ निर्माण सचिव एमआर मीणा, एडीजी अनुराग गुप्ता, संथाल परगना के आयुक्त दिनेश चंद्र मिश्र, डीआइजी अखिलेश झा उपस्थित थे।

    पीएम ने गंगा पुल के निर्माण का तोहफा देकर सपना साकार किया

    मुख्यमंत्री ने साहेबगंज की जनता से यह अपील की कि वे लाखों लाख की संख्या में उपस्थित होकर वर्षों की चिर प्रतीक्षित मांग के पूरा होने का उत्सव मनायें और इस कार्यक्रम में भाग लें।  उन्होंने इस क्षेत्र की जनता, सांसद एवं विधायकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनकी लंबे समय से चली आ रही मांग को प्रधानमंत्री ने गंगा पुल के निर्माण का तोहफा देकर साकार किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीति का उद्देश्य जनता का विकास है और पीएम का यह दौरा विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दोहराता है।

    सीएम ने दिये टिप्स

    मुख्यमंत्री रघुवर दास ने नये सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकतार्ओं के साथ बैठक की। इसमें संगठन मजबूती के साथ-साथ कई मुद्दों पर भी चर्चा हुई। जानकारी के मुताबिक बैठक में लिट्टीपाड़ा विधानसभा चुनाव को लेकर भी कार्यकतार्ओं को कुछ टिप्स दिया गया है। बैठक में साहेबगंज और पाकुड़ जिला के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    लोगों की सुविधाओं का खयाल रखने का निर्देश

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह निर्देश दिया कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों के आने जाने, बैठने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो इसका ध्यान रखें। पेयजल का टैंकर पर्याप्त संख्या में रखें। बड़े-बड़े एलइडी स्क्रीन कार्यक्रम स्थल पर लगाये जायें। शहर में, शहर के बाहर तथा साहेबगंज की ओर आने वाले प्रमुख राज्य मार्ग पर मार्ग सूचक तथा महत्वपूर्ण सूचनाओं से संबंधित साइनेज लगायी जायें।
    अधिकारियों के साथ बैठक कर ली जानकारी
    इससे पहले मुख्यमंत्री रघुवर दास मुख्य सचिव राजबाला वर्मा, डीजीपी डीके पांडेय और अन्य पदाधिकारियों के साथ सीधे जैप-9 में पहुंचकर प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर उतरने के स्थल का जायजा लिया। इसके साथ ही जैप-9 में हेलीपैड स्थल के अलावा अन्य विषय पर चर्चा की गयी। उन्होंने जिले के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक के अलावा मंत्रियों और आला अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम पर व्यापक चर्चा की। मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने भी अलग से बैठक कर कई निर्देश दिये। डीसी और एसपी को निर्देश दिया किअपने कार्यों का चेक स्लिप बनायें तथा प्रत्येक कार्य की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा करें। उन्होंने प्रत्येक अधिकारी को कहा कि अपने-अपने जिम्मे का कार्य अगले 2-3 दिनों में पूरा करें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली में भी अवैध बूचड़खानों के खिलाफ कार्रवाई शुरू, कई बूचड़खाने सील
    Next Article जस्टिस पीके मोहंती हाइकोर्ट के नये मुख्य न्यायाधीश बने
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    साहिबगंज में व्यवसायी की हत्या के विरोध में बाजार बंद

    May 5, 2025

    दुकानदार की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    May 5, 2025

    साहिबगंज में अवैध खनन पर प्रशासन की कार्रवाई, 8 मशीन जब्त

    April 16, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
    • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
    • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
    • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
    • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version