Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»कांग्रेस के नेता को नहीं पता, नारियल का पानी होता है जूस नहीं: मोदी
    Top Story

    कांग्रेस के नेता को नहीं पता, नारियल का पानी होता है जूस नहीं: मोदी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMarch 1, 2017No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    यूपी विधानसभा चुनाव के छठे चरण के लिए चुनावी प्रचार करने के लिए पीएम मोदी आज महराजगंज पहुंचे। पीएम मोदी ने कहा कि एक कांग्रेस के नेता हैं, जो मणिपुर में कहते हैं कि नारियल का जूस लंदन में बेचा जाएगा। मैं लोगों से पूछता हूं कि नारियल का जूस होता है या फिर पानी। नारियल का पानी होता है जूस नहीं और यह सभी को पता है। जूस संतरे, नींबू का होता है। नारियल केरल में होता है पर ये मणिपुर में नारियल का जूस निकालेंगे। मैं उनकी लंबी उम्र होने की कामना करता हूं।

    उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत भारत माता की जय के नारों के साथ की। उन्होंने कहा कि यूपी की जनता 15 साल का गुस्सा निकाल रही है।

    उन्होंने कहा कि जैसे इंद्रधनुष में सात रंग होते हैं, वैसे ही इस बार यूपी चुनाव में सात चरण हैं।

    वहीं, देवरिया में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पांचवें चरण के बाद अब तस्वीर साफ हो गई है, अब भाजपा की जीत पक्की हो गई है। उन्होंने कहा की पूरे यूपी को सपा, बसपा और कांग्रेस से मुक्ति का आनंद मिल रहा है। बुआ भी गई, भतीजा भी गया और भतीजे का नया यार भी गया। पीएम ने अखिलेश पर वार करते हुए बोले की सपा वालों ने कहा था कि सरकार आएगी तो मैं बहन जी के खिलाफ जांच करूंगा, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। जो बहन जी का खजाना भरते थे, वही सपा राज में भी खजाना भरने का काम कर रहे हैं।

    पीएम मोदी ने कहा कि अगर यूपी का भाग्य बदलना है तो सपा-बसपा और कांग्रेस की तिकड़ी से बाहर निकलना होगा, इस चुनाव में न तो बागी चलना चाहिए, न ही दागी चलना चाहिए। प्रधानमंत्री विकास पर जोर देते हुए कहा की जब मैं मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री नहीं था उस वक्त भी बोलता था, पूरे देश का एक साथ विकास होना चाहिए। अगर यूपी और पूर्वी यूपी का विकास नहीं होगा तो देश का विकास नहीं हो पाएगा। हमने हर तरफ विकास करने का बीड़ा उठाया है और विकास करके दिखाऊंगा, आपने मुझे पीएम बनाया, मैं आप लोगों के लिए कुछ करना चाहता हूं। इसलिए यूपी में मजबूती से भाजपा की सरकार बनाइये।

    इससे पहले महराजगंज में उन्होंने कहा कि एक तरफ वो हैं जो हावर्ड की बात करते हैं और एक तरफ ये गरीब का बेटा हार्डवर्क से देश की इकॉनमी बदलने में लगा हुआ है। पीएम मोदी ने कहा कि जब मैंने आठ नवंबर को नोटबंदी की, तब विरोधियों ने कहा कि हमें समझ नहीं आ रहा है कि देश तेज गति से आगे बढ़ रहा था। लेकिन उसी समय नोटबंदी करके पैर क्यों काट लिए।

    उन्होंने कहा कि वो पहले कहते थे कि विकास नहीं हो रहा है। फिर कहने लगे कि नोटबंदी से नौकरी चली गई, बेरोजगारी बढ़ गई। कोई कहता था कि दो फीसद जीडीपी गिर जाएगी लेकिन अब जब आंकड़े आए तो यह सिद्ध हो गया नोटबंदी के बावजूद भारत के विकास में कोई आंच नहीं आई।

    यूपी सरकार की साइट पर पीएम ने साधा निशाना

    पीएम मोदी ने कहा कि जब जीडीपी के आंकड़े आ गए तो अब ये नेता कह रहे हैं कि ये आंकड़े कहां से आए। मैं कहता हूं कि जो आंकड़े आपकी सरकार में जहां से आते थे, इस बार भी आंकड़े वहीं से आए हैँ। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार की आधिकारिक वेबसाइट में लिखा है कि यूपी में जिंदगी बहुत छोटी होती है। कब मर जाएं कोई भरोसा नहीं। यह अखिलेश सरकार की अधिकृत वेबसाइट पर लिखा है। अब आज ही अखिलेश सरकार बड़े अधिकारियों पर गाज गिराएगी।

    यह चुनाव गरीबों के हक, भाई-भतीजेवाद से मुक्ति से है

    उन्होंने कहा कि यह चुनाव गरीबों के हक, भाई-भतीजेवाद से मुक्ति, अपने पराए से भेद मुक्ति का चुनाव है। अखिलेश यादव छह महीने से बोल रहे हैं कि काम बोल रहा है। लेकिन मैं पूछना चाहता हूं कि क्या काम बोल रहा है, या कारनामें बोल रहे हैं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत सरकार बेघरों को घर देना चाहती है। इसके लिए हमनें यूपी सरकार से ऐसे तीस लाख लोगों की सूची मंगाई जिनके पास घर नहीं है। हम उनके घर का सपना पूरा करना चाहते हैं।

    बेघरों की सूची यूपी सरकार से मांगी लेकिन नहीं मिली

    मोदी ने कहा कि हमनें यूपी सरकार से चिठ्ठी लिखकर कहा कि वो तीस लाख लोगों की सूची दें जिससे हम पैसा दे सकें। लेकिन मैं दुख के साथ कहना चाहूंगा कि हमारी सरकार ने 13 चिट्ठी लिखी लेकिन इसके बावजूद अभी तक यूपी सरकार इसकी सूची नहीं दे सकी है। उन्होंने तीस लाख लोगों की जगह महज 11 हजार लोगों की सूची दी है। ये 11 हजार लोग कौन होंगे, यह सभी जानते हैं।

    यूपी चुनाव से जुड़ी हर खबर बस एक क्लिक पर

    ‘एलईडी बल्ब 350 में बिकता था, अब 80 में बिकता है’

    पीएम मोदी ने महराजगंज की रैली में कहा कि कांग्रेस की सरकार में एलईडी बल्ब 350, 400 रुपये में बिकता था। लेकिन मैं उनके पीछे पड़ गया कि यह बताओ की एलईडी बल्ब कितने का बनता है। अब हम उसे 80 रुपये पर ले आए हैँ। अब तक देश में 21 करोड़ बल्ब लग चुके हैं। इससे पूरे देश में 11,000 करोड़ रुपये बच रहे हैं।

    ‘नीमकोटिंग यूरिया शुरू किया’

    पीएम मोदी ने कहा कि पहले यूरिया के लिए मुख्यमंत्रियों की चिट्ठी आती थी लेकिन हमनें उसमें नीमकोटिंग कर दी। इससे यूरिया के लिए अब कतार बंद हो गई, उसकी कालाबाजारी बंद हो गई। कोई भी मुख्यमंत्री यूरिया के लिए चिट्ठी नहीं लिखता है। यूरिया समय पर पहुंच रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजेल में शशिकला की ठाठ, एसी, हीटर, गद्दे जैसी सुविधाएं मिलीं
    Next Article दाभोलकर की हत्या के आरोपियों की सूचना पर मिलेगा 5 लाख का ईनाम
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव

    May 18, 2025

    मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश

    May 18, 2025

    JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए

    May 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
    • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
    • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
    • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
    • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version