Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»गोल इंस्टीट्यूट की छात्रा की हत्या
    रांची

    गोल इंस्टीट्यूट की छात्रा की हत्या

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMarch 4, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: लालपुर थाना क्षेत्र स्थित गोल इंस्टीट्यूट में मेडिकल की तैयारी कर रही छात्रा इच्छिता सिंह की हॉस्टल में हत्या कर दी गयी। छात्रा के पिता संजय कुमार सिंह ने इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर प्रिंस सिंह, पंकज सिंह और ओंकार सिंह के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है। इच्छिता की बहन और अन्य छात्राओं ने खुलेआम आरोप लगाया है कि इंस्टीट्यूट की आड़ में तीनों डायरेक्टर छात्राओं के साथ अप्राकृतिक यौनाचार करते थे। इच्छिता ने जब इसका विरोध किया, तो उसे मौत के घाट उतार कर शव को फंदे से लटका दिया गया और मामले कोे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गयी। घटना गुरुवार रात करीब नौ बजे की है। इच्छिता डालटनगंज के बेलवा टीकर की रहनेवाली थी। पिता संजय कुमार सिंह कांट्रैक्टर हैं और फिलहाल रांची के धुर्वा सेक्टर दो के क्वार्टर नंबर 1240 में पूरे परिवार के साथ रहते हैं।

    हत्या को अंजाम देने के बाद इच्छिता के पिता को इंस्टीट्यूट के संचालक प्रिंस सिंह ने गुरुवार रात 9:30 बजे फोन किया और बेटी की मौत की सूचना दी। प्रिंस ने बताया कि आपकी बेटी ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। परिजनों को सीधे रिम्स पहुंचने को कहा।
    नहीं दी पुलिस को घटना की जानकारी : आरोपियों ने इच्छिता के शव को बिना पुलिस को बताये फंदे से उतारा और सीधे पोस्टमार्टम के लिए रिम्स लेकर पहुंचे। वहां मौजूद बरियातू पुलिस के जवानों ने लालपुर थाने को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची लालपुर थाना पुलिस ने पूछताछ की, तो संचालक प्रिंस ने पुलिस को बताया कि इच्छिता अपनी तीन सहेलियों के साथ गोल इंस्टीट्यूट के हॉस्टल में रहती थी। गुरुवार रात नौ बजे दो अन्य छात्राएं क्लास करने गयी थीं। वापस लौट कर देखा तो कमरे की लाइट जल रही थी और कमरा अंदर से बंद था। काफी खटखटाने के बाद भी, जब दरवाजा नहीं खुला, तो इंस्टीट्यूट के संचालकों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर इच्छिता का शव फंदे से लटक रहा था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दिये बिना शव को उतारा और सीधे पोस्टमार्टम करवाने के लिए रिम्स ले गये।

    उनके पास इस बात का कोई जवाब नहीं था कि उन्होंने पुलिस को क्यों नहीं सूचना दी। परिजनों के आने के पहले शव को क्यों लेकर रिम्स पहुंचे।
    शुक्रवार सुबह परिजनों और पुलिस ने शव की शिनाख्त की, तो देखा कि छात्रा के शरीर पर चोट के कई निशान हैं। खास कर उसकी गर्दन पर जहां फंदे का उल्टा निशान है, वहा नाखून से नोंचने के निशान हैं। छात्रा की मां नीलम सिंह और पिता संजय सिंह ने बताया कि इससे साफ लगता है कि मेरी बेटी की जबरन गला दबा कर हत्या की गयी है। उसके द्वारा खुद को बचाने के क्रम में नाखून के खरोंच गर्दन पर पड़ गये हैं। इसके अलावा भी छात्रा के शरीर पर चोट के कई निशान पाये गये हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleUP: मुस्लिमों पर आजम खान का शर्मनाक बयान !
    Next Article छह माह में अतिक्रमण मुक्त होंगे एनएच
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    किसके दबाव में छुट्टी के दिन रिपोर्ट बनाकर छत्तीसगढ़ मॉडल अपनाने की कर दी अनुशंसा : बाबूलाल

    May 31, 2025

    जैक ने 12वीं का रिजल्ट किया जारी, साइंस में 79.26 और 91.2 प्रतिशत छात्र सफल

    May 31, 2025

    झारखंड के 11 जिलों में एक जून से बारिश की संभावना

    May 31, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • किसके दबाव में छुट्टी के दिन रिपोर्ट बनाकर छत्तीसगढ़ मॉडल अपनाने की कर दी अनुशंसा : बाबूलाल
    • राजकीय तिब्बी कॉलेज अस्पताल भवन के निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास
    • एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप : अनिमेष कुजूर ने 200 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर जीता कांस्य
    • आईपीएल 2025 में गुजरात का सफर समाप्त, मुंबई ने 20 रन से हराया
    • भाजपा ने लुधियाना पश्चिम विस उपचुनाव के लिए जीवन गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version