Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»तीन तलाक का जख्म.मुस्लिम महिला ने लगाई पीएम मोदी से गुहार..बचा लो !
    Top Story

    तीन तलाक का जख्म.मुस्लिम महिला ने लगाई पीएम मोदी से गुहार..बचा लो !

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMarch 29, 2017No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली/लखनऊ: उत्तर प्रदेश चुनाव में बीजेपी की शानदार जीत के पीछे तीन तलाक को लेकर पार्टी का रुख एक कारण रहा था। बीजेपी तीन तलाक का काफी समय से विरोध कर रही है। पीएम मोदी भी इस कुप्रथा को लेकर कह चुके हैं कि मुस्लिम माताओं और बहनों को अधिकार मिलना चाहिए। बहरहाल ये मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड तीन तलाक को खत्म करने के पक्ष में नहीं हैं। वहीं अब मुस्लिम महिलाएं खुलकर इस कुप्रथा के खिलाफ खुलकर सामने आ रही हैं। ऐसा ही एस मामला सामने आया है सहारनपुर से। जहां तीन तलाक की पीड़ित एक महिला ने सीधे पीएम नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है। शर्मनाक बात ये है कि महिला के पति ने उसके गर्भवती होने के बाद भी तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया।

    सहारनपुर के नानौता में रहने वाली इस गर्भवती महिला का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने गर्भ गिराने से इंकार कर दिया। अपने साथ हुए इस अन्याय के खिलाफ महिला ने पीएम मोदी से गुहार लगाई है। महिला ने बाकायदा प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिख कर इंसाफ की मांग की है। महिला के मुताबिक उसके दो बेटिया हैं। ससुराल वालों का आशंका है कि तीसरी बार भी बेटी न हो जाए। इसलिए वो गर्भपात करने के लिए दबाव बना रहे हैं। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसने थाने में भी मदद की गुहार लगाई लेकिन पुलिस ने कोई मदद नहीं की। कहीं से इंसाफ न मिलता देख महिला ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर तीन तलाक को खत्म करने की मांग की है। साथ ही गर्भ में पल रहे बच्चे की सुरक्षा की अपील भी की है।

    पीड़ित महिला ने ये भी आरोप लगाया है कि उसे जान से मारने की धमकी मिल रही है। पीड़ित महिला शगुफता ने पीएम मोदी के साथ साथ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय महिला आयोग, सहारनपुर के जिलाधिकारी और सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को  भी ये पत्र भेजा है।  उसने कहा है कि पांच साल पहले उसकी शादी गंगोह के बुडढाखेडा गांव के रहने वाले शमशाद के साथ हुई थी। शादी के बाद उसकी दो बेटियां हुईं। वो एक बार फिर से गर्भवती है। तो उसके पति और ससुराल वालों को लग रहा है कि कहीं इस बार भी बेटी न हो जाए। इसलिए वो उसे गर्भपात कराने के लिए दबाव डाल रहे हैं। पीड़ित महिला ने आगे जो बाते पत्र में लिखी हैं वो पढ़कर इस बात का अंदाजा लग जाता है कि तीन तलाक को कुछ लोगों ने एक हथियार बना लिया है। महिलाओं से अपनी बात मनवाने के लिए तीन तलाक की धमकिया दी जाती हैं।

    पीड़िता शगुफता ने लिखा है कि उसे बुखार था। उसकी तबीयत ठीक नहीं थी जिसके कारण उसने गर्भपात कराने से मना कर दिया। उसके बाद उसके पति शमशाद ने उसके साथ मारपीट की। उसके पेट में लात मार दी और गुस्से में तीन बार तलाक बोल कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। उसने किसी तरह एक राहगीर की मदद से अपने मायके वालों को फोन किया तो उसके मायके वाले उसे घर ले गए। अब ये महिला इंसाफ चाहती है उसका कहना है कि पीएम मोदी तीन तलाक की कुप्रथा को खत्म करें ताकि किसी और महिला को ये सब न देखना पड़े। पीड़ित महिला ने सीएम योगी को भी ये पत्र भेजा है। देखना है कि प्रदेश और केंद्र सरकार महिला की मदद कैसे करते हैं। इस घटना के बाद एक बार फिर से तीन तलाक को लेकर बहस शुरू हो गई है। आखिर क्यों एक महिला को तीन तलाक का दंश सहना पड़े। ये समाज के हर वर्ग को सोचने की जरूरत है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअखिलेश के निशाने पर CM योगी, कहा- जनता महसूस करेगी अंतर…
    Next Article माइक्रोमैक्स डुअल 5 में है 13 मेगापिक्सल के तीन कैमरे
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    देवघर: श्रावणी मेला 2026 की तैयारी तेज, मंत्री ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

    May 3, 2026

    राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम 2.0 लॉन्च, बच्चों के समग्र स्वास्थ्य के लिए नए दिशानिर्देश जारी

    May 3, 2026

    पलामू में NEET UG परीक्षा केंद्र पर हंगामा, प्रश्न-पत्र एक घंटे देरी से मिलने का आरोप

    May 3, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • देवघर: श्रावणी मेला 2026 की तैयारी तेज, मंत्री ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
    • बरगी की जल-समाधि: जब नियमों को रद्दी में फेंका गया, तब कोख से लिपटी मौत बाहर आयी
    • युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत
    • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम 2.0 लॉन्च, बच्चों के समग्र स्वास्थ्य के लिए नए दिशानिर्देश जारी
    • पलामू में NEET UG परीक्षा केंद्र पर हंगामा, प्रश्न-पत्र एक घंटे देरी से मिलने का आरोप
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version