Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»अन्य खेल»निशानेबाजी में जीतू लाए गोल्ड, अमनप्रीत ने दिलाया चांदी
    अन्य खेल

    निशानेबाजी में जीतू लाए गोल्ड, अमनप्रीत ने दिलाया चांदी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMarch 1, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: निशानेबाजी में भारतीय निशानेबाज जीतू राय ने स्वर्ण और अमनप्रीत सिंह ने रजत पदक जीता है। जीतू राय ने फिर से बेहतरीन वापसी का नजारा पेश करते हुए आज यहां आईएसएसएफ विश्व कप निशानेबाजी में पुरूषों की 50 मीटर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता जबकि एक अन्य भारतीय अमनप्रीत सिंह रजत पदक हासिल करने में सफल रहे।

    जीतू राय ने इससे पहले दस मीटर पिस्टल में कांस्य पदक जीता था और उन्होंने यहां फाइनल में अपने अनुभव का बखूबी इस्तेमाल करके सोने का तमगा हासिल किया। सेना के इस जवान ने कर्णी सिंह शूटिंग रेंज पर 230.1 का स्कोर बनाया जो विश्व रिकॉर्ड है। दूसरी तरफ फाइनल में अधिकतर समय बढ़त पर रहने वाले अमनप्रीत को 226.9 के स्कोर के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

    यह भी पढ़े- शूटिंग विश्वकप मे जीतू राय ने जीता कांस्य

    ईरान के वाहिद गोलखानदन ने 208.0 का स्कोर बनाकर कांस्य पदक जीता। फाइनल में पहली दो सीरीज के बाद 29 वर्षीय जीतू 93.8 अंक के साथ आठ निशानेबाजों के बीच छठे स्थान पर चल रहे थे। उस समय अमनप्रीत 98.9 का स्कोर बनाकर सबसे आगे थे। पंजाब के इस निशानेबाज ने इसके बाद भी अच्छा प्रदर्शन जारी रखा और अपनी बढ़त मजबूत कर दी लेकिन राय ने भी शानदार वापसी की।

    राय ने एक एलिमिनेशन राउंड में 10.8 का स्कोर बनाया जो उनके लिये महत्वपूर्ण साबित हुआ। इससे वह छठे से तीसरे स्थान पर पहुंच गये और उन्होंने कजाखस्तान के मशहूर निशानेबाज व्लादीमीर इसाचेंक को बाहर कर दिया। राय ने इसके बाद भी 10.4 और 10.0 के स्कोर बनाये जबकि पहली बार विश्व कप फाइनल में खेल रहे अमनप्रीत ढीले पड़ गये।

    गोलखानदन को पीछे छोड़ने के बाद राय ने 10.5 का स्कोर बनाकर अमनप्रीत की उम्मीदों पर भी पानी फेरा और पहला स्थान हासिल किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदाभोलकर की हत्या के आरोपियों की सूचना पर मिलेगा 5 लाख का ईनाम
    Next Article सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    अरशद नदीम ने नीरज चोपड़ा के न्यौते को ठुकराया, एशियन चैंपियनशिप की तैयारी में जुटे

    April 24, 2025

    हम चाहते हैं कि खिलाड़ी बहादुरी से क्रिकेट खेलें: पंजाब किंग्स के सहायक कोच ब्रैड हैडिन

    March 25, 2025

    अरविंद चितांबरम ने प्राग मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट का खिताब जीता

    March 8, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
    • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
    • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
    • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
    • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version