संवाददाता
रांची। त्रिवेंद्र सिंह रावत को उत्तराखंड भाजपा के विधायक दल का नेता चुने जाने पर झारखंड के भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने बधाई दी है। विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद प्रतुल शाहदेव ने पुष्पगुच्छ देकर उन्हें बधाई दी। प्रतुल शाहदेव कई दिनों से देहरादून में थे। उन्होंने कहा कि रावत के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास की नयी बुलंदियों को छुएगा। उन्होंने उम्मीद जतायी है कि झारखंड भाजपा को पहले की ही तरह आगे भी त्रिवेंद्र सिंह रावत का मार्गदर्शन मिलता रहेगा। प्रतुल ने कहा कि रावत के नेतृत्व में झारखंड भाजपा को एक नयी ऊर्जा और दिशा मिली थी। उनके झारखंड प्रभारी बनने के बाद भाजपा ने राज्य में कई बड़ी सफलताएं हासिल की थीं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version