Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»चतरा»प्रेमिका को नदी में जिंदा दफनाया
    चतरा

    प्रेमिका को नदी में जिंदा दफनाया

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMarch 30, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चतरा/कुंदा: राजधानी रांची की लड़की अपनी प्रेमी के कहने पर घर से रुपये और जेवरात लेकर निकली तो जरूर, पर उसके प्रेमी ने उसका सब कुछ लूट चतरा के जंगल में जिंदा दफना दिया। यह मामला है कुंदा प्रखंड के गेंदरा गांव का। गेंदरा गांव में उस वक़्त सनसनी फैल गयी, जब लोगों को यह पता चला कि गांव से कुछ ही दूरी पर घटमरवा नदी के किनारे बालू में एक लड़की को जिंदा दफन कर दिया गया है। घटना 20 मार्च 2017 की है, लेकिन इसका खुलासा गुरुवार को हुआ।
    जानकारी के अनुसार गेंदरा गांव का रहनेवाला अधेड़ उम्र का चरवाहा जोरी गंझू महुआ चुनने जंगल में जा रहा था, उसी वक़्त उसकी नजर नदी के किनारे बालू में दफनायी गयी लड़की पर पड़ी। पहले तो जोरी गंझू डर गया, फिर बाद में हिम्मत करके उस लड़की को बालू से निकाला, तो उसके होश उड़ गये। लड़की बेहोशी की हालत में थी और उसकी सांसें चल रही थीं। जोरी गंझू वहां से भाग कर अपने गांव पहुंचा और लोगों को मामले की जानकारी दी। सब लोग घटनास्थल पहुंचे। होश में आने के बाद लड़की ने गांव वालों को बताया कि वह रांची स्थित हटिया मंदिर के पास की रहनेवाली है। उसका नाम रानी है। वह सोनी से प्यार करती है। सोनी की रांची में बिरसा चौक पर फूलों की दुकान है। सोनी के कहने पर ही वह रुपये और एक लाख का जेवरात लेकर अपने घर से आयी थी। वह चतरा कैसे पहुंची, उसे कुछ नहीं पता। रानी को जब तक माजरा समझ में आता, तब तक उसका सब कुछ लुट चुका था।
    ग्रामीणों के अनुसार वह बार-बार घर पहुंचाने की जिद कर रही थी। ग्रामीणों ने जिस हालात में रानी को देखा, उससे यह अंदाज लगाया जा रहा है कि सोनी ने पहले उसका शारीरिक शोषण किया। इसके बाद उसे घटमरवा के जंगल में ले गया और अधमरा कर जिंदा दफन कर दिया। ग्रामीणों ने पहले अपने स्तर से रानी का प्राथमिक उपचार किया। फिर पिपराटांड़ थाने को इसकी सूचना दी। पिपराटांड़ थाने से ग्रामीणों को बताया गया कि घटना वाला क्षेत्र चतरा जिले के कुंदा थाना क्षेत्र में पड़ता है। गांव की शिक्षिका ने कुंदा थाने से संपर्क साधा और गांव के चौकीदार के बेटे के माध्यम से रानी को कुंदा थाना पहुंचाया। रानी के थाना पहुंचने के बाद कुंदा पुलिस ने आरोपी की तलाश किये बिना मामले को रफा-दफा कर दिया। इससे गांववालों में नाराजगी है।

    घरवालों को कुंदा पुलिस ने धमकाया

    ग्रामीणों की मानें, तो कुंदा थाने की पुलिस ने रानी के घर वालों को बुला कर डराया-धमकाया, फिर मुकदमे के चक्कर में ना पड़ने की सलाह देते हुए रानी को घर ले जाने को कहा। कुंदा पुलिस से न्याय की उम्मीद नहीं मिलता देख रानी के भाई ने अपनी बहन को 22 मार्च को  लेकर ांची चला गया। घटना के पांच दिन बाद जो तस्वीर और वीडियो हाथ लगी, उसे देख कर पता चलता है कि लड़की को कुंदा थाना लाया गया था। रानी बेसुध हालात में कुंदा थाने के महिला हाजत के बाहर खड़ी थी। लेकिन कुंदा पुलिस इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं है कि ऐसी कोई घटना उनके इलाके में घटी है। आजाद सिपाही ने ज् इस मामले में जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारियों से भी बात की, पर इस मामले में सभी की जुबां खामोश है। जिले के वरीय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ज्ञान रंजन ने कहा कि मोमले को बढ़ाने से कोई फायदा नहीं है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसोने का चम्मच लेकर पैदा हुए हेमंत सोरेन, संघर्ष क्या जानें!
    Next Article शिक्षाकर्मियों को सरहुल और नववर्ष का तोहफा
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए घाटों में उमड़ी भीड़

    April 3, 2025

    एसीबी के हत्थे चढ़ा घूसखोर रोजगार सेवक, पांच हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    March 27, 2025

    चतरा : मारपीट में घायल युवक की रिम्स में इलाज के दौरान मौत, सड़क उतरे लोग, एसआईटी गठित

    March 21, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट
    • आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी
    • जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से
    • नये खेल प्रशिक्षकों की बहाली प्रक्रिया जल्द, प्राथमिक सूची तैयार
    • यूपीए सरकार ने 2014 में सरना धर्म कोड को किया था खारिज : प्रतुल शाह देव
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version