Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, September 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»बडगाम मुठभेड़: एक आतंकी ढेर, तीन नागरिकों की गई जान
    देश

    बडगाम मुठभेड़: एक आतंकी ढेर, तीन नागरिकों की गई जान

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMarch 28, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के चदूरा इलाके में एक मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी मारा गया जबकि मुठभेड़ स्थल के निकट पथराव कर रहे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई में तीन नागरिकों की मौत हो गई।

    सेना के एक अधिकारी ने बताया, एक आतंकी मारा गया और मुठभेड़ स्थल के पास से एक हथियार बरामद किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ खत्म हो गयी है। उन्होंने साथ ही बताया कि इस दौरान अर्धसैनिक बल का एक जवान घायल हो गया।

    मुठभेड़ स्थल पर छिपे हुए आतंकी को भगाने की कथित कोशिश के क्रम में पथराव कर रहे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई में तीन नागरिकों की मौत हो गयी और 18 अन्य लोग घायल हो गये।

    मारे गये नागरिकों में सभी युवा हैं और सबकी उम्र 20 वर्ष के आसपास है।
    पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद चदूरा क्षेत्र के दरबाग इलाके को तड़के घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू किया।

    अधिकारी ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इस पूरे घटनाक्रम में मारे गये युवकों की पहचान जाहिद डार, सादिक अहमद और इशफाक अहमद वानी के रूप में हुई है।

    उन्होंने बताया कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प जारी थी।

    पुलिस कर्मियों के घर पर हमला

    वहीं इससे पहले सोमवार की रात भी कश्मीर के शोपियां में आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों को निशाने पर लिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक आतंकवादियों ने कश्मीर पुलिस कर्मियों के घर पर हमला किया है। जानकारी के मुताबिक दक्षिण कश्मीर के शोपियां में आतंकवादियों ने हाल ही में 2 पुलिसकर्मियों के घर पर हमला किया है। बताया जा रहा है कि यह हमला सोमवार रात 9 से 9.15 के करीब हुआ है।

    आतंकवादियों ने कश्मीर के शोपियां के दियारू गांव में पुलिस कर्मी के घर पर हमला कर वहां तोड़फोड़ भी की है। इसके बाद वहां से भागते हुए उन्होंने घर पर हवाई फायरिंग की है। गौरतलब है कि इससे पहले रविवार को अनंतनाग में पीडीपी नेता और राज्य सरकार में मंत्री फारुख अंद्राबी के घर पर आतंकी हमला हुआ। इस आतंकी हमले के वक्त मंत्री फारुख अंद्राबी घर पर नही थे। आतंकियों और मंत्री के सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प भी हुई। जिसमें सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। इस झड़प के बाद आतंकी सुरक्षाकर्मी के हथियार लेकर फरार हो गए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविमान में बवाल: सांसद गायकवाड का टिकट एयर इंडिया ने फिर किया रद्द
    Next Article आम सहमति से पारित कराएंगे जीएसटी बिलः जेटली
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    शिवराज चौहान ने दी प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, बताया पहली भेंट का किस्सा

    September 17, 2025

    प्रधानमंत्री मोदी को मिले उपहारों की ई-नीलामी आज से दो अक्टूबर तक

    September 17, 2025

    ‘हैदराबाद मुक्ति दिवस’ समारोह में राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, राज्य सरकार का लोक प्रशासन दिवस

    September 17, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • आजाद सिपाही की खबर का असर: प्रशासन ने शुरू कराया कोरवा समुदाय की बच्ची का इलाज
    • राम का आदर्श, कृष्ण की नीति, शिव का विषपान, बुद्ध की करुणा, महावीर के तप का समागम हैं नरेंद्र दामोदरदास मोदी
    • पीएम के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा की शुरुआत, बाबूलाल मरांडी ने बिरसा समाधि स्थल पर चलाया स्वच्छता अभियान
    • गैंगस्टर प्रिंस खान ने रांची के कारोबारी से मांगी 10 करोड़ की रंगदारी, नहीं देने पर हत्या की धमकी
    • तिलासन रायबाड़ी की 224 साल पुरानी दुर्गा पूजा परंपरा पर संकट
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version