Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लायें : गवर्नर
    रांची

    योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लायें : गवर्नर

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMarch 1, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि लोगों के कल्याणार्थ केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का कार्यान्वयन तीव्र गति से हो। इसके लिए सभी तत्परता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि जनता को उनका यथोचित लाभ सुगमता से मिले। इसके लिए निरंतर प्रयास करें। विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की निरंतर समीक्षा की जाये। जिस योजना के कार्यान्वयन में पीछे हैं, उस पर विषेष ध्यान दें। साथ ही योजना से वंचित लोगों की शिकायतों की समीक्षा की जाये। राज्यपाल मंगलवार को राजभवन में आदिम जनजातियों, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और अल्पसंख्यकों के कल्याणार्थ संचालित योजनाओं की समीक्षा कर रही थीं। बैठक में समाज कल्याण मंत्री लुइस मरांडी, विकास आयुक्त सह अपर मुख्य सचिव अमित खरे, राज्यपाल के प्रधान सचिव एसके सतपथी, प्रधान सचिव, समाज कल्याण मुखमीत सिंह भाटिया, कल्याण सचिव हिमानी पांडेय, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा सचिव अजय सिंह, सचिव, प्राथमिक, माध्यमिक एवं साक्षरता अराधना पटनायक समेत अन्य वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
    कस्तूरबा बालिका विद्यालयों की सुरक्षा पर ध्यान दें : राज्यपाल ने कहा कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में सुरक्षा पर विषेष ध्यान दें। छात्राओं के स्वास्थ्य पर ध्यान दिया जाये। विद्यालय परिसर की चहारदीवारी की ऊंचाई बढ़ायी जाये। उन्होंने विद्यालय में खेल के मैदान तथा संगीत शिक्षक उपलब्ध कराने को कहा। राज्यपाल ने वृद्धाश्रम एवं अनाथालय के संचालन के लिए एक बेहतर नीति बनाने का निर्देश दिया। साथ ही उचित प्रबंधन ध्यान पर ध्यान देते हुए इस दिशा में स्वयंसेवी संस्थाओं के कार्यों का आकलन करने का भी निर्देश दिया। राज्यपाल ने आदिम जनजातियों के लिए संचालित विद्यालयों की समीक्षा करते हुए कहा कि एनजीओ पर निर्भरता की समीक्षा करनी होगी। उन्होंने कौशल विकास को लेकर कहा कि लोगों का किस क्षेत्र में रूझान है, इसे ध्यान में रखा जाये, जिससे वे बेहतर कर सकें और उन्हेंं रोजगार प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि अधूरे छात्रावासों को शीघ्र पूरा करें।
    राज्यपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री खाद्य सुरक्षा योजना के सभी लाभुकों को वाजिब हक मिले। उन्होंने वनाधिकार योजना, प्री एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, साइकिल वितरण योजना, पोषाक वितरण योजना, मुख्यमंत्री जनजाति ग्राम योजना, वन बंधु कल्याण योजना, सरना फेंसिंग/मांझी धुमकुड़िया योजना, अनुसूचित जनजाति/जाति के किसानों के लिए माइक्रो सिंचाई योजना, लाइवलीवुड प्रमोशन कार्यक्रम आदि की समीक्षा की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुखिया पर एफआइआर कर उसे हटायें
    Next Article भारत किसी को छेड़ता नहीं, कोई छेड़े तो छोड़ता नहीं : राजनाथ
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    बाबूलाल मरांडी ने विभिन्न मुद्दों पर की हेमंत सरकार की आलोचना

    May 11, 2025

    झारखंड कैडर के 4 आईपीएस अधिकारियों को आईजी रैंक के पैनल में किया गया शामिल

    May 11, 2025

    रांची में टायर दुकान में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड काबू पाने में लगी

    May 11, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने अंतरराष्ट्रीय जगत में अपना परचम लहराया : लाजवंती झा
    • दुश्मन के रडार से बचकर सटीक निशाना साध सकती है ब्रह्मोस, रफ्तार ध्वनि की गति से तीन गुना तेज
    • कूटनीतिक जीत: आतंकवाद पर भारत ने खींची स्थायी रेखा, अपने उद्देश्य में भारत सफल, पाकिस्तान की फजीहत
    • भारत के सुदर्शन चक्र ने पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को तबाह कर दिया
    • वायुसेना का बयान- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी भी जारी, जल्द दी जाएगी ब्रीफिंग
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version