Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, April 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»खूंटी»हरियाणा से लाया गया पांच लाख का इनामी नक्सली
    खूंटी

    हरियाणा से लाया गया पांच लाख का इनामी नक्सली

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMarch 26, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    खूंटी: पांच लाख के इनामी नक्सली और भाकपा माओवादी एवं केसीसी प्रमुख श्याम पाहन से खूंटी पुलिस ने कड़ी पूछताछ शुरू कर दी है। वह एमसीसी के जोनल कमांडर कुंदन पाहन का सगा भाई है। श्याम ने संगठन के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस को दी हैं। पुलिस श्याम से संगठन के हथियारों के बारे में विशेष रूप से पूछताछ कर रही है। उसे हरियाणा से गिरफ्तार कर यहां लाया गया है।
    एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने पत्रकारों को बताया कि श्याम पाहन के खिलाफ हत्या, अपहरण, लेवी, पुलिस के साथ मुठभेड़ सहित अन्य संगीन मामलों को लेकर खूंटी, रांची और सरायकेला जिले के विभिन्न थानों में 36 मामले दर्ज हैं। सिर्फ खूंटी जिले में उसके खिलाफ 30 मामले दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि श्याम पाहन हरियाणा के यमुना नगर कोटरा खास के एक पॉल्ट्री फॉर्म में छिपा हुआ है। खूंटी पुलिस ने हरियाणा पुलिस को श्याम का हुलिया बताया और सहयोग मांगा। 24 मार्च को हरियाणा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक पिस्टल और एक गोली बरामद हुई। इसके बाद विलासपुर थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया । जानकारी मिलने पर खूंटी के एसडीपीओ रणवीर सिंह और अड़की थाना प्रभारी हरिदेव प्रसाद हरियाणा गये, पर हरियाणा पुलिस द्वारा रिमांड पर लिये जाने के कारण श्याम को खूंटी नहीं लाया जा सका। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस उसे खूंटी लायी। पत्रकार सम्मेलन में एएसपी अभियान अनुराग राज और एसडीपीओ रणवीर सिंह भी उपस्थित थे।

    श्याम पाहन पर दर्ज प्रमुख मामले
    खूंटी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि श्याम पाहन ने अपने दस्ते के साथ पुलिस इंस्पेक्टर फ्रांसिस इंदवार की 30 सितंबर 2009 को हत्या कर दी थी। उसने दो जून 2011 को मुरहू के स्टेट बैंक के पास ड्यूटी में तैनात सशस्त्र बल पर हमला कर हथियार लूट लिये थे। 6 नवंबर 2009 को खूंटी-माड़ रोड पर लैंड माइंस विस्फोट कर पुलिस वाहन को उड़ा दिया था, जिसमें हवलदार हरेंद्र पांडेय शहीद हो गये थे। इसके अलावा श्याम पाहन ने अपने भाई कुंदन के साथ मिल कर हत्या, लेवी, अपहरण लेवी वसूलने सहित 36 घटनाओं को अंजाम दिया है। श्याम के खिलाफ खूंटी के अलावा रांची और सरायकेला जिले में भी तीन-तीन मामले दर्ज हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएके 47 और लेवी के “40 लाख बरामद
    Next Article कालेधन-भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी, डिजिटल लेनदेन बढ़ा : मोदी
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    महिला ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

    April 21, 2026

    नहीं रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खूंटी जिला कार्यवाह मदन मोहन गुप्ता

    April 14, 2026

    मारवाड़ी युवा मंच नगर शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन

    April 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • जैक 10वीं रिजल्ट के बाद CM हेमंत ने दी बधाई- बच्चों आगे बढ़ने का दिया संदेश
    • विधानसभा चुनाव : बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 62% और तमिलनाडु में 56% वोटिंग; मुर्शिदाबाद और नौदा में बम धमाके
    • सूचना आयुक्त नियुक्ति पर फिर अटका मामला, राज्यपाल ने लौटाई फाइल
    • रिम्स में एंबुलेंस सेवाओं पर सख्ती, हर वाहन की होगी निगरानी
    • आईपीएल 2026 : अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रन से हराया
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version