Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»8 मुस्लिम देशों पर विमान में लैपटॉप-कैमरा लाने पर बैन
    दुनिया

    8 मुस्लिम देशों पर विमान में लैपटॉप-कैमरा लाने पर बैन

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 22, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वॉशिंगटन:  आतंकवाद से लड़ाई को लेकर अमेरिका की ट्रंप सरकार ने नया फरमान जारी किया है. अमेरिका ने कुछ मुस्लिम देशों से उड़ान भरने वाले विमानों के यात्रियों पर केबिन बैगेज में बड़े इलेक्ट्रॉनिक उरकरण के साथ यात्रा पर रोक लगा दी है. अमेरिका के साथ ब्रिटेन ने भी ऐसा फरमान जारी किया है. हालांकि अभी इस फैसले का भारत के यात्रियों पर कोई असर होता नहीं दिख रहा है. डॉनल्ड ट्रंप मुस्लिम देशों के लोगों की अमेरिका में एंट्री रोकने पर कामयाब नहीं हुए तो उन्होंने नया फरमान जारी कर दिया.

    नए फरमान के मुताबिक, आठ मुस्लिम देशों के 10 एयरपोर्ट से कोई यात्री बड़े इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर अमेरिका नहीं आ सकते. इन उपकरणों में लैपटॉप, टैबलेट, कैमरा, किंडल, और आईपैड शामिल हैं. अमेरिका ने जिन देशों के एयरपोर्ट से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ यात्रा करने पर रोक लगाई है उनमें मिस्र का कायरो एयरपोर्ट, यूएई के दुबई और अबू धाबी एयरपोर्ट, तुर्की का इस्तांबुल एयरपोर्ट, कतर का दोहा, जॉर्डन का अम्मान, कुवैत एयरपोर्ट, मोरक्को का कैसाब्लांका एयरपोर्ट, सऊदी अरब का जेद्दा और रियाद एयरपोर्ट शामिल हैं.

    अमेरिका के फैसले के तुरंत बाद ही ब्रिटेन ने भी ऐसा फरमान जारी कर दिया. ब्रिटेन ने छह मुस्लिम देशों से यात्रा करने वाले यात्रियों पर ये रोक लगाई है. ये देश तुर्की, लेबनान, जॉर्डन, मिस्र, ट्यूनिशिया और सऊदी अरब हैं.

    अमेरिका का कहना है कि आतंकवादी विमानों को निशाना बनाने के लिए नए तरीकों को आज़माने की कोशिश में लगे हुए थे. ट्रंप प्रशासन का कहना है कि इलेक्ट्रॉनिक सामान में बम को छुपाया जा सकता है. अमेरिका ने संबंधित एयरलाइंस को फैसला लागू करने के लिए 96 घंटे का समय दिया है. ब्रिटेन के अधिकारियों का कहना है कि इस फैसले से लोगों को दिक्कत हो सकती है लेकिन हमारे लिए ब्रिटेन के नागिरकों की सुरक्षा सबसे ऊपर है.  अमेरिका और ब्रिटेन के बाद कनाडा भी ऐसे फैसले पर विचार कर रहा है.

    ट्रंप ने मुस्लिमों की अमेरिका में एंट्री बैन करने की बात चुनावी सभाओं में की थी. कोर्ट ने ट्रंप के मुस्लिमों की अमेरिका में एंट्री  पर रोक के फैसले पर रोक लगा दी है. इतना ही नहीं कोर्ट ने ट्रंप के एंट्री पर रोक के नए आदेश पर भी रोक लगा दी है. ट्रंप ने सात मुस्लिम देशों के नागरिकों के अमेरिका में आने पर बैन लगाया था. दुनिया में सबसे ज्यादा मुसलमान इंडोनेशिया में रहते हैं वहीं इस लिस्ट में भारत दूसरे नंबर पर है.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहम कोर्ट के बाहर मामला सुलझाने को तैयार’ : AIMPLB
    Next Article यूपी: ऐंटी रोमियो स्क्वॉड टीम के ऐक्शन पर उठ रहे सवाल
    azad sipahi

      Related Posts

      नेपाल में अतिक्रमण हटाने के लिए आज भी चल रहा है बालेन का बुलडोजर

      May 2, 2026

      नेपाल दौरे मेंं अमेरिकी विशेष दूत ने सत्तारूढ़ दल के अध्यक्ष से की मुलाकात

      May 2, 2026

      नेपाल में नए कस्टम नियम से सैकड़ों कंटेनर सीमा पर अटके

      April 30, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • देशभर में ‘सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम’ का सफल परीक्षण, आपदा के समय तुरंत पहुंचेगी सूचना
      • झारखंड जनगणना-2027 का आगाज़: CM हेमंत सोरेन ने किया सेल्फ एन्यूमरेशन, जनता से सक्रिय भागीदारी की अपील
      • JAC 10वीं टॉपर शिवांगी के सपनों को मिला पंख, DC कंचन सिंह ने उठाया पढ़ाई का जिम्मा
      • नेपाल में अतिक्रमण हटाने के लिए आज भी चल रहा है बालेन का बुलडोजर
      • नेपाल दौरे मेंं अमेरिकी विशेष दूत ने सत्तारूढ़ दल के अध्यक्ष से की मुलाकात
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version