Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, January 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»Idea और Vodafone के मर्जर का एलान, बनेगी देश की सबसे बड़ी टेलि‍कॉम कंपनी
    बिजनेस

    Idea और Vodafone के मर्जर का एलान, बनेगी देश की सबसे बड़ी टेलि‍कॉम कंपनी

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 20, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : आइडिया सेल्यूलर ने आज वोडाफोन इंडिया और वोडाफोन मोबाइल सर्विसेज के साथ मिलकर देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा कंपनी बनाने को मंजूरी दे दी. दोनों के मिलने से जो नई कंपनी बनेगी उसके ग्राहकों की संख्या 39.40 करोड़ तक होगी.

    आइडिया सेल्यूलर निदेशक मंडल की आज यहां हुई बैठक में इस बारे में निर्णय लिया गया. आइडिया ने नियामकीय जानकारी में कहा है, ‘कंपनी ने वोडफोन इंडिया लिमिटेड (वीआईएल) और इसकी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी वोडाफोन मोबाइल सर्विसिज लिमिटेड (वीएमएसएल) के साथ एकीकरण को मंजूरी दे दी है.’

    सेबी, दूरसंचार विभाग और रिजर्व बैंक से मंजूरी लेनी होगी

    प्रस्तावित विलय संबंधित प्राधिकरणों से जरूरी मंजूरी मिलने के बाद आगे बढ़ेगा. इसके लिये सेबी, दूरसंचार विभाग और रिजर्व बैंक से मंजूरी लेनी होगी. नियामक को भेजी गई जानकारी के मुताबिक, ‘कंपनियों के एकीकरण के बाद वाआईएल के इंडस टावर्स लिमिटेड में किये गये निवेश को छोड़कर वीआईएल और वीएमएसएल का पूरा कारोबार, इसकी अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क संपत्ति और सूचना प्रौद्योगिकी प्लेटफार्म सभी नई कंपनी के तहत आ जायेगी.’

     वोडाफोन इंडिया का कुल कारोबार 5,025 करोड़ रुपये

    वोडाफोन इंडिया का कुल कारोबार 5,025 करोड़ रुपये और वीएमएसएल का 40,378 करोड़ रुपये है. आइडिया सेल्यूलर का कारोबार 36,000 करोड़ रुपये है. जबकि वीआईएल की नेटवर्थ 12,855 करोड़ रुपये, वीएमएसएल की 3,737 करोड़ रुपये और आइडिया सेल्यूलर की 24,296 करोड़ रुपये है.

    ट्राई के आंकड़ों के अनुसार दिसंबर 2016 अंत में दूरसंचार बाजार में वोडाफोन की बाजार हिस्सेदारी 20.46 करोड़ मोबाइल ग्राहकों के साथ 18.16 प्रतिशत थी जबकि आइडिया की 19.05 करोड़ ग्राहकों के साथ 16.9 प्रतिशत हिस्सेदारी है. इस समय 26.58 करोड़ ग्राहक संख्या के साथ एयरटेल की मोबाइल दूरसंचार बाजार में 23.58 प्रतिशत की सबसे ज्यादा हिस्सेदारी है.

    एकीकृत कंपनी पर वोडाफोन और आदित्य बिड़ला समूह का संयुक्त नियंत्रण होगा

    आइडिया और वोडाफोन के संयुक्त वक्तव्य में कहा गया है कि विलय के बाद बनने वाली एकीकृत कंपनी पर शेयरधारक समझौते के मुताबिक वोडाफोन और आदित्य बिड़ला समूह का संयुक्त नियंत्रण होगा. इसमें कहा गया है कि एकीकृत कंपनी में विलय प्रक्रिया पूरी होने के साथ आदित्य बिड़ला समूह को 3,900 करोड़ रुपये में 4.9 प्रतिशत हिस्सेदारी के हस्तांतरण के बाद वोडाफोन की 45.1 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी. आइडिया की एकीकृत कंपनी में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी जबकि शेष हिस्सेदारी सार्वजनिक शेयरधारकों के पास होगी.

    कंपनियों के संयुक्त बयान में कहा गया है कि आदित्य बिड़ला समूह को आने वाले समय में शेयरधारिता को बराबर करने के लिये वोडाफोन से और शेयरों के अधिग्रहणों का अधिकार होगा. यह काम सहमति प्राप्त प्रणाली के तहत होगा.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleGST से जुड़े चार बिल को कैबिनेट की मंजूरी, इसी हफ्ते होगा संसद में पेश
    Next Article 75 वर्षीय प्रेसिडेंट की 33 वर्षीय वाइफ, कभी थीं ऑफिस में रिसेप्शनिस्ट
    azad sipahi

      Related Posts

      सेल का सख्त एक्शन, अनुबंध शर्तों के उल्लंघन पर 21 फर्मों को ब्लैकलिस्ट किया

      January 20, 2026

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार लड़खड़ाया, सेंसेक्स-निफ्टी पर बिकवाली हावी

      January 20, 2026

      ग्लोबल संकेत कमजोर, अमेरिकी-यूरोपीय बाजार में गिरावट का दबाव

      January 20, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • चुनाव से पहले निर्णायक चौराहे पर खड़ा है पश्चिम बंगाल
      • सारंडा में सुरक्षाबलों व नक्सलियों में भीषण मुठभेड़, एक करोड़ के इनामी अनल दा समेत 11 से ज्यादा नक्सली ढेर
      • चुनाव आयोग ने लॉन्च की ईसीआईनेट ऐप, एक जगह मिलेगी सभी सुविधाएं
      • सरस्वती पूजा को लेकर तैयारियां जोरों पर, बसंत पंचमी से पहले बाजारों में रौनक
      • मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना देर रात दावोस से पहुंचे लंदन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version