Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»प्रधानमंत्री बुधवार से पांच देशों की यात्रा पर, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग
    देश

    प्रधानमंत्री बुधवार से पांच देशों की यात्रा पर, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

    shivam kumarBy shivam kumarJune 30, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2 से 9 जुलाई तक पांच देशों की यात्रा पर रहेंगे। इसमें घाना, त्रिनिदाद एवं टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया का दौरा शामिल है। इस दौरान वे ब्राजील में 6-7 जुलाई को आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। सचिव (पूर्व) पी. कुमारन ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में प्रधानमंत्री मोदी के यात्रा कार्यक्रम और उससे जुड़े महत्पूर्ण बिन्दुओं की जानकारी दी।

    उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की यात्रा का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव ब्राजील है। यहां प्रधानमंत्री ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। सम्मेलन 6 से 7 जुलाई के बीच आयोजित होगा। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद प्रधानमंत्री ब्राजील में ही राजकीय मेहमान बनेंगे और द्विपक्षीय यात्रा की शुरुआत करेंगे। राजकीय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री वहां के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

    प्रधानमंत्री की आगामी यात्रा पर सचिव (दक्षिण) नीना मल्होत्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर के निमंत्रण पर 3-4 जुलाई तक त्रिनिदाद और टोबैगो की आधिकारिक यात्रा करेंगे। यह यात्रा एक उपयुक्त समय पर हो रही है। इस वर्ष त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय प्रवासियों के आगमन की 180वीं वर्षगांठ मना रहा है। त्रिनिदाद और टोबैगो के वर्तमान में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री दोनों ही भारतीय मूल के हैं। संयोग से दोनों पदों पर महिलाएं हैं और दोनों वकील हैं। दोनों को अपनी भारतीय जड़ों और विरासत पर गहरा गर्व है और वे खुद को भारत की बेटियां बताती हैं।

    यात्रा के बारे में विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि ने कहा कि 17वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 6 और 7 जुलाई को ब्राजील के रियो में हो रहा है। रियो शिखर सम्मेलन का विषय ‘समावेशी और सतत शासन के लिए वैश्विक दक्षिण सहयोग को मजबूत करना’ है। अगले साल भारत विकासशील देशों के इस संगठन की अध्यक्षता संभालेगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री 02-03 जुलाई को घाना की यात्रा पर जाएंगे। यह यात्रा 30 वर्षों के बाद हो रही है। प्रधानमंत्री वहां संसद को संबोधित करेंगे। वे वहां भारतीय समुदाय के साथ भी बातचीत करेंगे, जिनकी संख्या लगभग 15 हजार है।

    नामीबिया यात्रा पर विदेश मंत्रालय सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि ने कहा कि प्रधानमंत्री 9 जुलाई को नामीबिया की यात्रा करेंगे और यह यात्रा भी महत्वपूर्ण है। यह 27 वर्षों के बाद हो रही है। वर्तमान राष्ट्रपति नेटुम्बो नंदी-नदैतवा ने इस वर्ष मार्च में पदभार संभाला था, यही कारण है कि उनके कार्यकाल की इतनी जल्दी होने वाली यह यात्रा संबंधों को नवीनीकृत करने के लिए बहुत उपयोगी है, साथ ही नामीबिया के साथ हमारे आर्थिक जुड़ाव को भी गहरा करेगी। भारत और नामीबिया लंबे समय से बहुत मजबूत संबंध साझा कर रहे हैं।

    प्रधानमंत्री के यात्रा कार्यक्रम की जानकारी
    ब्रिक्स नेताओं का 17वां शिखर सम्मेलन रियो डी जेनेरियो में होगा। शिखर सम्मेलन के दौरान, प्रधानमंत्री वैश्विक शासन में सुधार, शांति और सुरक्षा, बहुपक्षवाद को मजबूत करने, कृत्रिम बुद्धिमत्ता के जिम्मेदार उपयोग, जलवायु कार्रवाई, वैश्विक स्वास्थ्य, आर्थिक और वित्तीय मामलों सहित प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। प्रधानमंत्री शिखर सम्मेलन के दौरान कई द्विपक्षीय बैठकें भी कर सकते हैं।

    प्रधानमंत्री की पांच देशों की यात्रा –
    घाना दौरा (2-3 जुलाई)- प्रधानमंत्री पहली बार द्विपक्षीय यात्रा पर घाना जाएंगे। तीन दशकों बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह यात्रा होगी। वे घाना के राष्ट्रपति से मुलाकात कर आर्थिक, ऊर्जा, रक्षा और विकास सहयोग पर चर्चा करेंगे। यह यात्रा भारत और पश्चिम अफ्रीकी संगठन तथा अफ्रीकी संघ के साथ भारत की भागीदारी को मजबूती देगी।

    त्रिनिदाद एवं टोबैगो (3-4 जुलाई)- प्रधानमंत्री मोदी 3-4 जुलाई त्रिनिदाद एवं टोबैगो जायेंगे। वर्ष 1999 के बाद यह पहला प्रधानमंत्री स्तरीय दौरा होगा। वे राष्ट्रपति क्रिस्टीन कार्ला कंगलू और प्रधानमंत्री बिसेसर से मुलाकात करेंगे और संसद के संयुक्त सत्र को भी संबोधित करेंगे। यह यात्रा दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों को नई गति देगी।

    अर्जेंटीना यात्रा (4-5 जुलाई)- प्रधानमंत्री 4-5 जुलाई को अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई के आमंत्रण पर आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। रक्षा, कृषि, खनन, ऊर्जा, व्यापार और जन-संपर्क जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी। यह यात्रा भारत-अर्जेंटीना रणनीतिक साझेदारी को मजबूती प्रदान करेगी।

    ब्राज़ील यात्रा (5-8 जुलाई)- प्रधानमंत्री 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने रियो डी जनेरियो जाएंगे। इसके बाद वे ब्रासीलिया में राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

    नामीबिया दौरा (9 जुलाई)- यात्रा के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री नामीबिया जाएंगे, जो उनका देश का पहला दौरा होगा। वे राष्ट्रपति नेतुम्बो नांदी-नदैतवाह से वार्ता करेंगे और नामीबिया के संस्थापक स्वर्गीय सैम नुजोमा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। वे संसद को भी संबोधित करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार में मुस्लिम वोट के लिए खूब होगा झकझूमर
    Next Article बीकेबी मेमोरियल पब्लिक स्कूल को गोद लेंगे सेवानिवृत्त आईजी
    shivam kumar

      Related Posts

      सीबीआई के 21 कर्मी विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

      August 14, 2025

      कर्नाटक में कांग्रेस विधायक सतीश सैल के आवास पर इडी का छापा

      August 13, 2025

      उत्तर प्रदेश के जौनपुर में रोडवेज बस और ट्रक में सीधी टक्कर, पांच की मौत

      August 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड विधानसभा में दिवंगत रामदास सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि
      • शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड में एक दिवसीय शोक की घोषणा
      • अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
      • झारखंड के राज्यपाल ने दिवंगत रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि
      • शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर एयरपोर्ट पहुंचा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version