समय से होंगे लोकसभा चुनाव: चुनाव आयोग
लखनऊ। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने लोकसभा चुनाव के समय को लेकर चल रही अटकलों को विराम लगा दिया। उन्होंने शुुकवार को लखनऊ में बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव तय वक्त पर ही होंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि चुनाव में प्रत्याशियों को अब पांच साल की आय का विवरण देना होगा। अभी तक सिर्फ एक साल की आय की जानकारी देनी होती थी। इसके साथ पैन कार्ड के जरिए विदेश की संपत्ति को भी बताना होगा।
अरोड़ा ने विधानमंडल में गुरुवार को राज्य के पुलिस अफसरों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने चुनाव संबंधी तैयारियों का जायजा भी लिया। अरोड़ा ने कहा कि कुछ लोगों ने आयोग से चुनाव में केंद्रीय सुरक्षा का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने की मांग की है।
हम बैलेट पेपर पर वापस नहीं जाएंगे
मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया, सुप्रीम कोर्ट ने भी अब यह कह दिया है कि, हम बैलेट पेपर पर वापस नहीं जाएंगे तो जाहिर सी बात हैं, हम भी अब ईवीएम मशीनों पर ही आगे के चुनाव करेंगे।