Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, December 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मुठभेड़: पुलवामा हमले के लिए बारूद जुटाने वाले दो आतंकी ढेर
    Breaking News

    मुठभेड़: पुलवामा हमले के लिए बारूद जुटाने वाले दो आतंकी ढेर

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 11, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान जैश-ए-मोहम्मद दो आतंकियों को मार गिराया। न्यूज एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, इनमें से एक आतंकी मुदासिर अहमद खान उर्फ मोहम्मद भाई (23 साल) है। सोमवार को मुदासिर के परिवार ने उसके शव की पहचान की। दूसरे आतंकी की शिनाख्त के लिए उसका डीएनए सैम्पल लिया गया है।

    इससे पहले रविवार को पुलवामा हमले की जांच कर रहे अधिकारियों ने बताया था कि मुदासिर 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर हुए फिदायीन हमले का मास्टरमाइंड था। उसी ने हमले के लिए गाड़ी और विस्फोटक जुटाया था। इस हमले में 40 जवान शहीद हो गये थे।

    सुरक्षाबलों ने घर को विस्फोट से उड़ाया
    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि त्राल इलाके के पिंगलिश गांव में आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने रविवार को तलाशी अभियान शुरू किया था। इसी दौरान एक घर में छिपे आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग की। सुरक्षाबलों ने देर रात घर को विस्फोट से उड़ा दिया। सोमवार सुबह दोनों आतंकियों के शव मिले। उनके पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद भी बरामद हुआ।

    एनआइए के अधिकारियों ने बताया कि 14 फरवरी को हमले से पहले मुदासिर लगातार फिदायीन आदिल अहमद डार के संपर्क में था। मुदासिर ग्रेजुएशन और इलेक्ट्रीशियन का डिप्लोमा कर चुका था। वह 2017 में अजहर मसूद के आतंकी संगठन जैश से जुड़ा था। माना जाता है कि वह फरवरी 2018 में आर्मी कैंप पर हुए हमले में भी शामिल था।

    हमले में इस्तेमाल हुई थी मारूति इको
    एनआइए के मुताबिक, सीआरपीएफ पर हमले के लिए आतंकियों ने एक मारूति इको कार का इस्तेमाल किया था। जैश के आतंकी सज्जाद भट ने हमले से 10 दिन पहले ही यह कार खरीदी थी। सज्जाद हमले के बाद से फरार है। एनआइए की टीम ने पिछले महीने सज्जाद और मुदासिर के घर पर छापेमारी की थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविमान दुर्घटना: पर्यावरण मंत्रालय की सलाहकार सहित चार भारतीय की मौत
    Next Article लातेहार: ऑटो पलटने से एक की मौत, नौ लोग घायल
    azad sipahi

      Related Posts

      स्कूटी से दो किलो गांजा जब्त, तस्कर फरार

      December 23, 2025

      टाटा स्टील में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, 674 लोग बने शिकार

      December 23, 2025

      उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन

      December 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • स्कूटी से दो किलो गांजा जब्त, तस्कर फरार
      • टाटा स्टील में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, 674 लोग बने शिकार
      • 10 Best Real cash Online slots Internet sites of 2025
      • Dolphin’s Pearl Demonstration Play Totally free Position Game
      • उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version