Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, September 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»कश्मीर: मुठभेड़ में सात आतंकी ढेर
    Breaking News

    कश्मीर: मुठभेड़ में सात आतंकी ढेर

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 22, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जम्मू। सेना ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के गढ़ में बड़ा हमला किया है। पिछले 36 घंटे से जारी मुठभेड़ में सेना ने सात आतंकियों को मार गिराया है। यह मुठभेड़ गुरुवार से तीन जगहों पर चल रही है। मारे गये आतंकियों में जैश का एक कमांडर भी शामिल है। जानकारी के अनुसार सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को बांदीपोरा के हाजिन में दो आतंकियों को मार गिराया। एक आतंकी का शव बरामद कर लिया गया है। दरअसल, गुरुवार को बांदीपोरा के हाजिन के मीर मोहल्ला में आतंकवादियों के होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान चलाया। अभियान के दौरान आतंकी छिपने के लिए एक घर में घुस गये थे। इसके अलावा जम्मू कश्मीर के सोपोर में तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग की है। गुरुवार को भी सोपोर में आतंकियो ने पुलिस पर ग्रेनेड फेंका था। हमले में एसएचओ मुदिस्सर गिलानी और एक अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गये थे।

    वहीं, जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में दो-तीन आतंकियों के घेरे जाने की खबर है। शोपियां के इमाम साहब इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है। माना जा रहा है कि यहां एक रिहायशी मकान में दो-तीन आतंकवादी छुपे हुए हैं। बारामुला में मारे गये दोनों आतंकियों की पहचान हो गयी है। इनमें से एक आमिर रसूल है, जो सोपोर में रहता था, जबकि दूसरा आतंकवादी पाकिस्तानी नागरिक है।

    पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड मुदस्सिर का करीबी सज्जाद दिल्ली में गिरफ्तार, नयी दिल्ली। दिल्ली की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी मिली है। दिल्ली पुलिस ने जैश कमांडर को गिरफ्तार किया है। जैश कमांडर का नाम सज्जाद खान है। स्पेशल सेल की टीम ने उसे गुरुवार की रात को लाल किले के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सज्जाद को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने पकड़े गये आतंकी को 29 मार्च तक एनआइए की कस्टडी में भेज दिया है।

    बताया जा रहा है कि सज्जाद पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर मुदस्सिर अहमद खान का करीबी है। जानकारी मिली है कि पुलवामा हमले से पहले ही सज्जाद वहां से भागकर दिल्ली पहुंच गया था, लेकिन वह हमले के मास्टर माइंड मुदस्सिर के लगातार संपर्क में था। सज्जाद खान जम्मू कश्मीर के पुलवामा का रहने वाला है। सज्जाद को हमले की साजिश की सारी जानकारी थी। जांच में सामने आया है कि सज्जाद के दो भाई भी जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य थे, लेकिन दोनों को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया था।

    आतंकियों ने ढाल बनाये गये मासूम को मार डाला
    मुठभेड़ के दौरान आतंकियों ने एक बुजुर्ग और 12 साल के एक मासूम को बंधक बना रखा था। इसमें मासूम बच्चे को आतंकियों ने मार डाला। बताया जा रहा है कि मासूम के मां-बाप आतंकियों से उसे छोड़ देने की गुहार लगाते रहे। पर, आतंकियों का दिल नहीं पसीजा। आतंकियों ने मासूम को मार डाला। पुलिस ने बताया कि आतंकियों ने इस मासूम बच्चे सहित दो लोगों को बंधक बनाकर रखा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा बल एक नागरिक को बचा पाने में सफल रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसब कुछ तय है, 24 को होगी घोषणा : सुबोधकांत
    Next Article लोकसभा चुनाव से राष्ट्रीय पटल पर स्थापित होगी आजसू : सुदेश
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची में डिफेंस एक्सपो का भव्य आगाज़, झारखंड निभाएगा परमाणु हथियार निर्माण में अहम भूमिका : सीएम

      September 19, 2025

      हिमाचल प्रदेशः किन्नौर में बादल फटा, शिमला में भारी भूस्खलन, 552 सड़कें बंद

      September 19, 2025

      ट्रेलर और हाइवा के टक्कर में एक की मौत

      September 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में डिफेंस एक्सपो का भव्य आगाज़, झारखंड निभाएगा परमाणु हथियार निर्माण में अहम भूमिका : सीएम
      • हिमाचल प्रदेशः किन्नौर में बादल फटा, शिमला में भारी भूस्खलन, 552 सड़कें बंद
      • चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग सेआज बात करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, टिकटॉक को लेकर डील संभव
      • आईफोन 17 सीरीज की बिक्री शुरू, ऐप्‍पल स्टोर पर उमड़ी ग्राहकों की भारी भीड़
      • स्टॉक मार्केट में एलटी एलीवेटर की जोरदार लिस्टिंग, मुनाफे में आईपीओ निवेशक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version