•  इस्तीफा देने का विचार बदला

रांची। खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने शुक्रवार दोपहर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राज्यपाल से मिलने के बाद उन्होंने कैबिनेट मंत्री के पद से इस्तीफा देने का अपना विचार बदल दिया है। झारखंड के लोकसभा चुनाव प्रभारी मंगल पांडेय से हुई बात के बाद उन्होंने ये फैसला लिया है। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल ने मंगल पांडेय को सरयू राय-रघुवर दास विवाद सुलझाने की जिम्मेवारी दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 3 फरवरी को पटना दौरे के बाद मंगल पांडेय रांची आकर इस बारे में बैठक करेंगे।

राज्य सरकार की कार्यशैली पर मंत्री ने उठाए थे सवाल
मंत्री सरयू राय ने राज्य सरकार की कार्यशैली पर गंभीर आपत्ति व्यक्त करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से 28 फरवरी तक त्यागपत्र देने की अनुमति मांगी थी। ऐसा नहीं होने पर उन्होंने स्वयं इस्तीफा देने की बात कही थी।

सरयू ने कब क्या कहा था
6 फरवरी : दैनिक भास्कर से सरयू राय ने कहा था कि इस सरकार में रहना शर्मनाक। शाह से इस्तीफे की अनुमति मांगूंगा। बर्दाश्त करने की भी एक सीमा होती है… अब पानी नाक के ऊपर बहने लगा है। मंत्री नहीं रह कर भी पार्टी और समाज का काम कर सकता हूं।
9 फरवरी : अमित शाह को भेजे पत्र में मंत्री ने लिखा था कि यदि सीएम की कार्यशैली, बात-व्यवहार, प्राथमिकताओं में बदलाव संभव नहीं, तो उनके अनुरूप ढलना मेरे लिए भी असंभव। फरवरी के अंत तक मंत्री पद से त्यागपत्र देने की अनुमति मांगी थी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version