झरिया। नीरज सिंह हत्याकांड के गवाह सह डिप्टी मेयर प्रतिनिधि सह जमसं नेता निखिलेश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह के ऊपर झरिया स्थित उनके आवास पर शुक्रवार की सुबह जानलेवा हमला किया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह सहित दर्जनों समर्थक झरिया थाना पहुंचे। हमले के आरोपी टीपू के पिता जगरनाथ प्रसाद को पुलिस ने झरिया थाने में रखा एवं भुक्तभोगी के लिखित शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर घायल को इलाज के लिए धनबाद पीएमसीएच भेजा। वहीं घटना की सूचना पाकर सिंदरी डीएसपी प्रमोद केशरी झरिया थाना पहुंचे। पकड़े गये आरोपी से पूछताछ की।
गवाही देने से विरोधियों के निशाने पर हूं: निखिलेश सिंह
धटना के संबंध में बताते है कि निखिलेश सिंह अपने आवास के मेन गेट का ताला खोल रहे थे। इसी दौरान वहां भालगोरा 2नं का रहने वाला त्रिभुवन प्रसाद वर्मा उर्फ टीपू अपने तीन-चार साथियों के साथ पहुंचा। ये कहते हुए कि तुम झरिया विधायक संजीव सिंह के खिलाफ गवाही देते हो, मुझ पर चाकू से वार कर दिया। किसी तरह बचाव करते हुए मैने शोर मचाया। जिस पर लोगों के दौड़ने पर वो मुझे घायल कर भाग निकला। आरोपी द्वारा किये गये हमले से श्री सिंह को पेट, गर्दन, हाथ, छाती में चोटे लगी है। जिसके बाद निखिलेश सिंह ने झरिया थाने में लिखित शिकायत की। सुरक्षा की गुहार लगायी। पूछे जाने पर पत्रकारों को बताया कि वे नीरज सिंह हत्याकांड मे गवाह है। जिसको लेकर वे विरोधियों के निशाने पर है। उनकी हत्या करवाने की मंशा से ये हमला करवाया गया है।
पुलिस ने आरोपी को एक किमी दौड़ा कर पकड़ा
हमले का मुख्य आरोपी त्रिभुवन प्रसाद वर्मा उर्फ टीपू वर्मा को घटना के एक घंटे बाद गुप्त सूचना के आधार पर झरिया पुलिस के स अनी सुबोध सिंह ने भलगोरा 2न के समीप मुख्य मार्ग से दौड़ा कर धर दबोचा। उसे हिरासत में लेकर झरिया थाना लाया गया। जहां आरोपी के पकड़े जाने पर उसके पिता को झरिया थाने से छोड़ा गया।
पार्टी-पोलटिक्स से कोई लेना-देना नहीं : आरोपी
हमले के बाद पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपी त्रिभुवन प्रसाद वर्मा उर्फ टीपू ने कहा कि मुझे घर से गुड्डू सिंह ने बुलाया गया था। उनके घर जाने पर मेरे साथ मारपीट की गयी। जिस पर मैंने भी बचाव में मारपीट की। मैं किसी पार्टी-पोलटिक्स से जुड़ा हुआ नहीं हं। मामले को दूसरा रंग दिया जा रहा है। जानकारी के अनुसार 11 नवंबर 2011को हमलावर टीपू वर्मा के घर पर गोलीबारी हुई थी। जिसमें उसके पिता जगरनाथ प्रसाद वर्मा ने निखिलेश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह सहित अन्य पर गोलीबारी करने की शिकायत स्थानीय थाना मे दी थी।
हमले के आरोपी को जेल भेजा जायेगा
इस संबंध में झरिया थाना पहुंचे डीएसपी प्रमोद केसरी ने कहा कि आवेदन के आधार पर झरिया कांड संख्या 85/2019 धारा 341/323/307/120बी/34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। हमले में हिरासत में लिए गये आरोपी त्रिभुवन प्रसाद वर्मा उर्फ टीपू को जेल भेजा जायेगा।