Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»प्रियंका ने मोदी पर साधा निशाना, कहा युवाओं, किसानों के लिए क्या किया
    Breaking News

    प्रियंका ने मोदी पर साधा निशाना, कहा युवाओं, किसानों के लिए क्या किया

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 12, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अहमदाबाद। कांग्रेस महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी ने अपनी पहली जनसभा में लोगों से कहा कि आपका वोट आपका हथियार है, आप सही मुद्दे चुनें और सोच-समझकर फैसला लें। जनसभा में राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मनहमोहन सिंह भी मौजूद थे। ये नेता अहमदाबाद में चल रही दो दिवसीय कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में हिस्सा लेने के बाद यहां पहुंचे। राहुल गांधी ने एक बार फिर राफेल डील और पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड मसूद अजहर को भाजपा सरकार के दौरान छोड़े जाने का मुद्दा उठाया। इस दौरान पाटीदार आरक्षण को लेकर आंदोलन से सुर्खियों में आए हार्दिक पटेल राहुल की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।

    आपकी फितरत नफरत की हवाओं को प्रेम में बदलेगी- प्रियंका
    प्रियंका ने कहा- मैं साबरमती गयी, जहां से महात्मा गांधी ने देश की आजादी के लिए संघर्ष शुरू किया था। मेरे दिल में ऐसी भावना जागी कि लगा आंसू आने वाले हैं। देशभक्तों के लिए सोचा, जिन्होंने इस देश के लिए जान दी और सब त्याग दिया। उनके बलिदानों पर इस देश की नींव पड़ी है। यह देश प्रेम, सद्भावना और आपसी प्यार के आधार पर बना है।

    जहां से गांधीजी ने प्रेम, अहिंसा और सद्भावना की आवाज उठायी थी, मैं सोचती हूं कि यहीं से आवाज उठनी चाहिए। जो आपकी फितरत की बात करते हैं, उन्हें बताइए कि आपकी फितरत क्या है। इस देश की फितरत है कि नफरत की हवाओं को प्रेम और करुणा में बदलेगी, जर्रे-जर्रे से सच्चाई को निकालेगी। उन्होंने कहा, आज जो कुछ देश में हो रहा है, उससे दुख होता है। इससे बड़ी कोई देशभक्ति नहीं है कि आप जागरुक बनें, आपकी जागरुकता एक हथियार है, आपका वोट एक हथियार है। ये ऐसा हथियार है, जिससे किसी को चोट, दुख और नुकसान नहीं पहुंचाना है। ये ऐसा हथियार है जो आपको मजबूत बनाएगा। ये चुनाव क्या है, आप क्या चुनने जा रहे हैं। आप अपना भविष्य चुनने जा रहे हैं।

    कांग्रेस महासचिव ने कहा कि फिजूल के मुद्दे नहीं उठने चाहिए, मुद्दा वो होना चाहिए जो आपको आगे बढ़ाए। महिलाएं, युवाओं, किसानों के लिए क्या किया जाएगा। आपकी जागरूकता ही इन मुद्दों को आगे लाएगी। सोच-समझकर इस बार आप निर्णय लें। “जो आपके सामने बड़ी-बड़ी बातें और वादे करते हैं, उनसे पूछिए कि जो 2 करोड़ रोजगार का वचन दिया था, वो कहां है। जो 15 लाख खाते में आने थे, वो कहां गए। जिन महिलाओं की सुरक्षा की बात करते थे, उन महिलाओं से किसने पूछा इन 5 सालों में। सही सवाल करिए, तमाम मुद्दे उछाले जाएंगे, लेकिन आपकी जागरुकता ही देश को बनाएगी।”

    राहुल ने फिर लगवाया “चौकीदार चोर है का नारा’

    राहुल गांधी ने जनसभा में एक बार फिर चौकीदार चोर है का नारा लगवाया। उन्होंने कहा कि चौकीदार कहो, उससे आगे कहने की जरूरत नहीं पड़ती है। नरेंद्र मोदी ने अनिल अंबानी को 30 हजार करोड़ दिए। अनिल अंबानी कागज का हवाई जहाज भी नहीं बना सकते हैं। राफेल पर जांच होनी थी तो सीबीआई चीफ को हटा दिया गया। राहुल गांधी ने जनसभा में कहा- कई साल बाद यह मीटिंग गुजरात में हुई। ये मीटिंग यहां इसलिए हुई, क्योंकि हिंदुस्तान में दो विचार धाराओं की लड़ाई है और दोनों विचारधाराएं गुजरात में मिलेंगी। एक तरफ महात्मा गांधी, जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी देश को बनाने में लगा दी। अगर ये देश बना है तो महात्मा गांधी और गुजरात ने इसे बनाया है। दूसरी तरफ, कुछ शक्तियां इस देश को कमजोर करने में लगीं हुई हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकांगेस नेता सुजय विखे पाटली और माया बीजेपी में
    Next Article घर-घर जाकर प्राथमिक सदस्यों से संपर्क करें : लक्ष्मण गिलुआ
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025

      अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version