रांची। अशोक नगर स्थित साधना न्यूज चैनल के ऑफिस में दो सगे भाइयों हेमंत अग्रवाल और महेंद्र अग्रवाल की हत्या के मामले में अरगोड़ा थाने में पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। मृतक के बड़े भाई शेखर अग्रवाल के बयान पर पुलिस ने साधना न्यूज रांची के फ्रेंचाइजी ओनर लोकेश चौधरी, उसके साथी सुनील सिंह और तिवारी को नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस ने लोकेश चौधरी के ड्राइवर शंकर को हिरासत में ले लिया है। लोकश चौधरी के नेपाल भागने की सूचना है।

आरोपी से पूछताछ जारी

पुलिस ड्राइवर से पूछताछ कर उसका लोकेशन जानने की कोशिश कर रही है। रांची और पटना एयरपोर्ट को अलर्ट कर दिया गया है। बिहार पुलिस को उसकी तस्वीर भी भेजी गयी है। सिटी एसपी सुजाता वीणापाणि के नेतृत्व में पांच टीमें बनायी गयी हैं। इनमें से तीन टीमों को बिहार भेजा गया है, जो लोकेश के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

हेमंत को एक, महेंद्र अग्रवाल को मारी गयीं तीन गोलियां

हेमंत और महेंद्र अग्रवाल का गुरुवार रात रिम्स में पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार हेमंत अग्रवाल को एक गोली मारी गई, जो आंख को छेदती हुई सिर के पीछे से निकल गई। वहीं महेंद्र अग्रवाल को तीन गोलियां मारी गई हैं। एक बाईं कनपटी में, दो गोलियां पेट में और एक दाहिने जांघ में लगी है।

गुरुवार को मिले थे दोनों के शव

शेखर अग्रवाल ने पुलिस से कहा-बुधवार शाम 4 बजे हेमंत और महेंद्र स्कूटी से निकले थे। रात नौ बजे तक नहीं लौटे तो दोनों को फोन किया। पांच नंबर में से चार बंद मिला। एक पर रिंग गई लेकिन किसी ने रिसीव नहीं किया। इसके बाद पिता ओमप्रकाश अग्रवाल ने लालपुर थाने में मिसिंग की लिखित शिकायत की। पुलिस ने लोकेशन ट्रैक कराया तो वह अशोक नगर मिला। शेखर ने दोनों भाइयों की पत्नियों से पूछताछ की तो पता चला कि सिंह मोड़ हटिया में रहने वाले साधना न्यूज फ्रेंचाइजी के ओनर लोकेश चौधरी ने उनसे पांच लाख रुपए लिए थे। रुपए लेने अशोक नगर ऑफिस में बुलाया है। गुरुवार को पुलिस के साथ चैनल के ऑफिस में पहुंचे। वहां दोनों की शव मिले।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version