Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, December 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»कोरोना संकट से जूझ रही थाइलैंड की जनता 20 महिलाओं के साथ जर्मनी भाग गये राजा
    दुनिया

    कोरोना संकट से जूझ रही थाइलैंड की जनता 20 महिलाओं के साथ जर्मनी भाग गये राजा

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 31, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    एजेंसी
    थाइलैंड। कोरोना संकट से जूझ रही जनता, 20 महिलाओं के साथ जर्मनी भागे राजाथाइलैंड के विवादित राजा महा वाजिरालोंगकोर्न ऊर्फ राम दशम कोरोना संकट से जूझ रही जनता को छोड़कर जर्मनी चले गये हैं। राजा महा ने जर्मनी के एक आलीशान होटल को ही अपना ‘किला’ बना लिया है। होटल के अंदर बने उनके ‘हरम’ में 20 महिलाएं रहेंगी। इसके अलावा राजा महा अपने साथ कई नौकर भी लेकर गये हैं।
    थाइलैंड के विवादित राजा महा वजिरालोंगकोर्ण ने कोरोना संकट को देखते हुए अपने सेवकों के साथ जर्मनी के अल्पाइन रेसॉर्ट में स्थित एक लग्जरी होटल में खुद को आइसोलेट कर लिया है। किंग महा ने होटल ग्रैंड होटल सोन्नेबिचल को पूरा बुक कर लिया है। यही नहीं उन्होंने इसके लिए डिस्ट्रिक काउंसिल से ‘विशेष अनुमति’ भी ली है।
    हरम में रहेंगी 20 महिलाएं चार पत्नियों का पता नहीं
    जर्मन अखबार बिल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक जीवन के 67 बसंत देख चुके राजा के साथ उनके ‘हरम’ में 20 महिलाएं और बड़ी संख्या में नौकर रहेंगे। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि राजा के साथ उनकी 4 पत्नियां भी रह रही हैं या नहीं। कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए इस इलाके में होटलों और गेस्ट हाउस को बंद करने का आदेश दिया गया है। हालांकि डिस्ट्रिक काउंसिल ने कहा है कि चूंकि गेस्ट सिंगल हैं और एक ही समूह है, इसलिए उन्हें अनुमति दी गर्यी है।
    119 लोगों को कोरोना के संदेह में वापस भेजा
    बताया जा रहा है कि राजा ने परिवार के 119 लोगों को कोरोना से संक्रमित होने के संदेह में वापस थाइलैंड भेज दिया है। इस बीच राजा के कोरोना संकट में छोड़ कर विदेश भाग जाने से देश में हजारों लोग काफी गुस्से में हैं। बड़ी संख्या में लोग सोशल मीडिया पर राजा की आलोचना कर रहे हैं। यह तब है जब थाइलैंड में राजा की आलोचना करने पर 15 साल तक जेल हो सकती है।
    थाइलैंड में बढ़ रहा कोरोना का कहर
    राजा महा ऐसे समय पर अपनी जनता को छोड़ कर गये हैं, जब पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है। थाइलैंड में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1245 मामले सामने आए हैं। फ्रांस में निर्वासन में रह रहे मानवाधिकार कार्यकर्ता सोमसाक जेअमातीरसकुल ने फेसबुक पर लिखा कि अपनी ‘बोरियत’ मिटाने के लिए राजा महा पहले स्विटरजरलैंड गये और जर्मनी घूम रहे हैं। थाइलैंड के राजा फरवरी से अपने देश से बाहर हैं।

    राजा महा ने बॉडीगार्ड से रचायी थी शादी
    थाइलैंड के राजा वाजिरालोंगकोर्न ने अपने राजतिलक से ठीक पहले अपनी बॉडीगार्ड सुथिदा तिदजई से शादी रचायी थी। वाजिरालोंगकोर्न को बौद्ध और ब्राह्मण समारोह में आधिकारिक रूप से ताज पहनाया गया। राजा वाजिरालोंगकोर्न की इससे पहले तीन शादियां हो चुकी हैं, जिससे उनके सात बच्चे हैं। उनका तीनों पत्नियों से तलाक हो चुका है। थाइलैंड की नयी रानी सुथिदा तिदजई राजा वाजिरालोंगकोर्न की सिक्यॉरिटी यूनिट की कमांडर थीं। दोनों के बीच लंबे समय से अफेयर था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीएम योगी ने 27.5 लाख मनरेगा मजदूरों के खाते में भेजे 611 करोड़
    Next Article 20 हजार से ज्यादा लोग होम क्वारंटाइन
    azad sipahi

      Related Posts

      पीटीआई प्रदर्शन की आशंका से शहर बना छावनी, धारा 144 लागू

      December 22, 2025

      पाकिस्तान में भारी खून-खराबा: बलोचिस्तान और केपी में मुठभेड़, 9 सैनिक और 9 विद्रोही ढेर

      December 22, 2025

      इस्लामी आतंकवाद अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा : तुलसी गबार्ड

      December 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 10 Best Real cash Online slots Internet sites of 2025
      • Dolphin’s Pearl Demonstration Play Totally free Position Game
      • उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन
      • पीटीआई प्रदर्शन की आशंका से शहर बना छावनी, धारा 144 लागू
      • पाकिस्तान में भारी खून-खराबा: बलोचिस्तान और केपी में मुठभेड़, 9 सैनिक और 9 विद्रोही ढेर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version