नई दिल्ली : दिल्ली हिंसा में पुलिस पर पिस्टल तानने वाले शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया गया है। हिंसा के दौरान शाहरुख की तस्वीर काफी चर्चित रही थी। बताया जा रहा है कि शारुख को यूपी के शामली से गिरफ्तार किया गया है। शाहरुख ने न केवल पुलिस पर पिस्टल तानी थी बल्कि 8 राउंड फायर भी किया था। गिरफ्तारी के डर से बचने के लिए वह फरार हो गया था।

दिल्ली के जाफराबाद में हिंसा का चेहरा रहे मोहम्मद शाहरुख को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शाहरुख ने दंगे के दौरान दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल दीपक दहिया पर पिस्टल तानी थी और 8 राउंड फायरिंग की थी। दीपक पर पिस्टल तानने और फायरिंग करने का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। विडियो वायरल होने के बाद वह अपने परिवार के साथ फरार हो गया था।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version