रांची। फरार चल रहे भाजपा के विधायक ढुल्लू महतो का अंतिम लोकेशन पुरूलिया में मिला है। इसके बाद उनका फोन स्वीच आॅफ हो गया। पुरूलिया पुलिस को इसकी सूचना दी गयी है। जल्द ही विधायक को पुलिस पकड़ लेगी। कई राज्यों की पुलिस को इस संबंध में सतर्क किया गया है। यह जानकारी गुरुवार को डीजीपी केएन चौबे ने दी। उन्होंने बताया कि धनबाद पुलिस को यह जबावदेही दी गयी है कि वह विधायक को जल्द गिरफ्तार करें। बताते चलें कि विधायक पर मारपीट, रंगदारी, जमीन कब्जा और यौन उत्पीड़न के आरोप हैं। पुलिस उन्हें पिछले 19 दिनों से तलाश रही है। अब तक तीन राज्यों के 50 से ज्यादा ठिकानों पर पुलिस छापेमारी कर चुकी है। पर विधायक पकड़ से बाहर हैं। विधायक के अंगरक्षक भी वापस ले लिये गये हैं।

भाजपा ने किया विधाय ढुल्लू महतो का बचाव, बोली- सरकार के इशारे पर नंगा नाच कर रही पुलिस
राज्यसभा चुनाव निकट आते ही भाजपा ने अपने विधायक ढुल्लू को लेकर चिंता जतायी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने सरकार पर कड़ा प्रहार किया है। कहा कि सरकार के इशारे पर विधायक ढुल्लू महतो को फंसाया और परेशान किया जा रहा है। पुलिस पदाधिकारी सरकार की कठपुतली बनकर नंगा नाच कर रहे हैं। हर रोज इरादतन परेशान किया जा रहा है। प्रकाश ने कहा कि पार्टी ऐसे पदाधिकारियों को चिन्हित कर रही है, जो सरकार के इशारे पर कानून को अपने हाथ में ले रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि पदाधिकारियों को अपनी संवैधानिक मर्यादा नहीं भूलनी चाहिए। प्रकाश ने कहा कि पुलिस पदाधिकारी यदि अपनी सीमाओं का उल्लंघन करना बंद नहीं करेंगे, तो भाजपा उनके खिलाफ सड़क पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version