Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»देश भर में स्कूल-कॉलेज-मॉल 31 तक बंद
    Top Story

    देश भर में स्कूल-कॉलेज-मॉल 31 तक बंद

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMarch 17, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए केंद्र सरकार लगातार कोशिश में जुटी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को इस जानलेवा वायरस पर लगाम को लेकर कई जरूरी निर्देश दिये हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश के सभी स्कूल, स्विमिंग पूल, मॉल आदि 31 मार्च तक बंद किये जायें। कर्मचारियों को घर से काम करने की छूट हो, इसके साथ ही सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल भी कम हो। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस से मदद के लिए नया हेल्पलाइन नंबर 1075 जारी किया है। पुराना नंबर 011-23978046 पहले से चल रहा है।
    केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए धार्मिक नेताओं से अपील की है कि वे ऐसे आयोजनों से बचें, जिनमें बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होते हों। इसके साथ ही केंद्र ने सभी राज्यों को देश भर के सभी शिक्षण संस्थानों और जिम को बंद करने के निर्देश भी जारी किये हैं। देश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार फैल रहा है, जिसे रोकने के लिए एहतियात के तौर पर उठाये गये कदम के तहत लोगों को बड़ी संख्या में किसी भी स्थान पर एकत्रित होने से बचने की हिदायत दी गयी है।
    अग्रवाल ने बताया कि इरान से 53 और भारतीयों का चौथा जत्था स्वदेश पहुंच चुका है। सभी को क्वारंटाइन के लिए प्रोटोकॉल के तहत जैसलमेर में विशेष निगरानी में रखा गया है। उन्होंने बताया कि देश में चार नये मामले सामने आये हैं। ओडिशा, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख और केरल में एक-एक मामलों की पुष्टि हुई है। इस समय देश में 114 कंफर्म केस हैं। वहीं इनके संपर्क में आने वाले 52 सौ से अधिक लोगों की पहचान की गयी है, जिन्हें निगरानी में रखा गया है। अभी तक कोरोना से संक्रमित 13 मरीज ठीक हो चुके हैं, वहीं इससे दो की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि यूरोपियन यूनियन, तुर्की और ब्रिटेन के यात्रियों के भारत में प्रवेश पर 18 मार्च से रोक लगा दी गयी है।

    School-college-mall across the country closed till 31
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमैक्सवेल ने अब भारतीय परंपरा से की सगाई
    Next Article राजीव रंजन मिश्रा मुख्य संरक्षक बने
    azad sipahi desk

      Related Posts

      फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग

      June 18, 2025

      पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत

      June 18, 2025

      झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को

      June 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग
      • पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
      • झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट
      • हिमाचल के लिए केंद्र से 2006 करोड़ रुपये की मंजूरी, जेपी नड्डा ने जताया आभार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version