श्री महावीर मंडल की बड़ा तालाब इकाई का वार्षिक चुनाव संपन्न
रांची। श्री महावीर मंडल बड़ा तालाब रांची की वार्षिक बैठक सोमवार को संरक्षक राजीव रंजन मिश्रा की अध्यक्षता में श्री दुर्गा मंदिर बड़ा तालाब रांची हुई। इसमें वर्ष 2020 श्री रामनवमी महोत्सव को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में श्री महावीर मंडल, बड़ा तालाब रांची के संरक्षक राजीव रंजन मिश्रा उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि श्री महावीर मंडल के तहत आने वाले सभी अखाड़ा के उस्ताद एवं खिलाड़ियों को श्री महावीर मंडल रांची की ओर से सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जायेगा। बैठक में 2019 की कमेटी को भंग कर नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से राजीव रंजन मिश्रा एवं सांसद संजय सेठ को मुख्य संरक्षक बनाया गया। इसके अलावा किशोर साहू, रमेश सिंह, प्रणय कुमार, साहेब अली, संदीप वर्मा, सुशील केजरीवाल, शिव शंकर शर्मा, अमित सिंह और सूरजभान सिंह संरक्षक होंगे। रतन जालान, गोपाल पारीक, संजीव विजयवर्गीय, श्रवण जैन एवं महेश चंद्रा को संयोजक बनाया गया है। राम अनुज सिंह अध्यक्ष, रमेश केडिया कार्यकारी अध्यक्ष, दीपू गाड़ी मंत्री होंगे। मनोज शर्मा, राहुल सिन्हा, पोली सिंह, मो रॉकी और अभिनव आनंद को उपाध्यक्ष, नंद किशोर चांगल, विशाल मिश्रा, दीपू राम, राजू पोद्दार, इंदर सिंह, गुड्डू मालाकार एवं शशि प्रकाश सरल सह-मंत्री होंगे। अरविंद सिंह प्रचार-मंत्री और पिंटू चांगल सह प्रचार-मंत्री होंगे। इसके अलावा 21 सदस्यीय कार्यसमिति की घोषणा की गयी। बैठक में अविनाश आनंद, सत्यनारायण राम, दीपू राम, आर्यन कुमार, निरंजन मिश्रा, अमर आनंद, संदीप शर्मा, श्याम कपाड़िया, राजू कपाड़िया सहित सैकड़ों सदस्य शामिल थे।
Previous Articleदेश भर में स्कूल-कॉलेज-मॉल 31 तक बंद
Next Article सुदेश महतो से मिले दीपक प्रकाश, मांगा समर्थन
Related Posts
Add A Comment