Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»एमजीएम में दुष्कर्म की चीख सदन में गूंजी
    Top Story

    एमजीएम में दुष्कर्म की चीख सदन में गूंजी

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMarch 14, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। जमशेदपुर के महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज (एमजीएम) में एक महिला के साथ हुए दुष्कर्म की चीख शुक्रवार को सदन में गूंजी। विधानसभा के बजट सत्र में भाजपा विधायकों ने इस मामले को जोर-शोर से उठाया और शोर-शराबा किया। इस मामले को लेकर वे वेल में चले आये और सरकार को कटघरे में खड़ा किया। शून्यकाल में भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री जहां से विधायक हैं उन्हीं के क्षेत्र के एमजीएम अस्पताल में दुष्कर्म की घटना हुई है। पर इस संबंध में सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गयी है।
    प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है : बन्ना गुप्ता
    इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि इस मामले में साकची थाना में प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। सिटी एसपी खुद इसकी जांच करेंगे। मामला संदेहास्पद है। वहीं विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है। एसपी को निर्देशित किया गया है। सरकार को थोड़ी मोहलत दीजिए। पर भाजपा विधायक इस मसले पर नियमन देने की मांग करने लगे। इसपर विधानसभाध्यक्ष ने कहा कि जब सरकार ने कह दिया है कि जांच चल रही है तो सभी को संतुष्ट हो जाना चाहिए। इस मामले में नियमन देने की जरूरत नहीं है।
    दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा: आलम
    वहीं, इस मामले में मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि यह गुरुवार की घटना है। दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। सरकार ने इसपर संज्ञान लिया है। दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा। इसकी जांच भी चल रही है। हम सदन को यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि त्वरित गति से इस मामले की जांच होगी और दोषियों को सजा दिलायी जायेगी। स्वास्थ्य मंत्री की ओर से मामले को संदेहास्पद बताये जाने पर भाजपा विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि मंत्री इस मामले को संदेहास्पद बता रहे हैं यह उचित नहीं है। जांच की बात कहकर मामले की लीपापोती का प्रयास किया जा रहा है।
    क्या है मामला
    एमजीएम अस्पताल में एक पचास वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का मामला गुरुवार को सामने आया। इस मामले में पुलिस ने महिला से बयान लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़िता का कहना है कि उसके साथ बेड पर दुष्कर्म हुआ था। मामले की जानकारी मिलने पर अस्पताल प्रबंधन ने पीड़िता को समझा-बुझाकर घर भेज दिया। अब सिटी एसपी इस मामले की जांच कर रहे हैं।

    The scream of rape in MGM echoed in the House
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसरहुल की दो दिनों की छुट्टी पर सरकार करेगी विचार
    Next Article कोरोना: हिमाचल के बाद बंगाल में भी स्कूल बंद
    azad sipahi desk

      Related Posts

      फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग

      June 18, 2025

      पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत

      June 18, 2025

      झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को

      June 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग
      • पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
      • झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट
      • हिमाचल के लिए केंद्र से 2006 करोड़ रुपये की मंजूरी, जेपी नड्डा ने जताया आभार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version