रांची। झारखंड में राज्य प्रशासनिक सेवा के 35 अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की गयी है। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है। कुछ अधिकारी प्रोन्नति के बाद पोस्टिंग के इंतजार में थे, जबकि कुछ वेटिंग फॉर पोस्टिंग थे। प्रतीक्षारत विजय कुमार को रांची डीटीओ बनाया गया है। साथ ही प्रतीक्षारत संजीव कुमार को मंत्री आलमगीर आलम का आप्त सचिव बनाया गया है। वहीं, भुजेंद्र बास्की ऊर्जा विभाग में अपर सचिव पदस्थापित किये गये हैं। वे अपने कार्यों के साथ राज्य परियोजना निदेशक, झारखंड जनजातीय विकास सोसाइटी के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। विजय कुमार मुंजनी को परिवहन विभाग में संयुक्त सचिव पदस्थापित किया गया है। पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत अभय कुमार सिन्हा वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। प्रतीक्षारत दिलीप कुमार को माडा धनबाद का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। धनबाद नगर निगम के अपर नगर आयुक्त राजीव रंजन को मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन की निदेशक और जिला ग्रामीण विकास अभिकरण हजारीबाग की संयुक्त सचिव उमा महतो को प्रोन्नति दी गयी है। अपर समाहर्ता रांची के संयुक्त सचिव सत्येंद्र कुमार, अपर समाहर्ता गोड्डा के संयुक्त सचिव रणजीत कुमार लाल और दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल की उप निदेशक (खाद्य) संध्या गुप्ता को भी प्रोन्नति दी गयी है। हजारीबाग की जिला आपूर्ति पदाधिकारी शैल प्रभा कुजूर को प्रोन्नति देते हुए खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version