फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट ने 15 मार्च को अपना 28वां जन्मदिन धूमधाम से सेलिब्रेट किया। बर्थडे से एक दिन पहले यानी 14 मार्च की शाम अभिनेत्री ने फिल्ममेकर करण जौहर के घर पर दोस्तों और कई बॉलीवुड सेलेब्स के साथ पार्टी की। इसके बाद आलिया ने अपने जन्मदिन को कपूर परिवार के साथ सादगी से सेलिब्रेट किया। इस सेलिब्रेशन की एक तस्वीर अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने इंस्टा स्टोरी पर भी लगाई हैं। इस तस्वीर में आलिया ब्लैक कलर की ऑउटफिट में नजर आ रही हैं।इस तस्वीर में उनके साथ उनकी माँ एवं अभिनेत्री सोनी राजदान, अभिनेता रणबीर कपूर की माँ व अभिनेत्री नीतू कपूर और बहन शाहीन भट्ट भी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करने के साथ ही आलिया ने इस तस्वीर में नजर आ रही सभी महिलाओं को अपनी जिंदगी का हिस्सा बताया हैं।

