Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड»तेजस की शूटिंग करने चूरू पहुंची कंगना को किसानों ने दिखाने चाहे काले झंडे
    बॉलीवुड

    तेजस की शूटिंग करने चूरू पहुंची कंगना को किसानों ने दिखाने चाहे काले झंडे

    sonu kumarBy sonu kumarMarch 18, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    किसान आंदोलन को लेकर दिए गए बयानों के खिलाफ गुरुवार को किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने चूरू जिले की पडि़हारा हवाई पट्टी पर अभिनेत्री कंगना रानौत को काले झंडे दिखाने की कोशिश की। इस दौरान अभिनेत्री पूरे समय वैनिटी वैन से बाहर नहीं निकली। फिल्म अभिनेत्री कंगना रानौत अपनी फिल्म तेजस की शूटिंग के सिलसिले में गुरुवार को चूरू के रतनगढ़ क्षेत्र में पहुंची है।

    किसान मोर्चा के एडवोकेट बिसन लाल रुलनिया के नेतृत्व में पडि़हारा हवाई पट्टी पर दर्जनों किसानों ने कंगना रानोत के खिलाफ काले झंडे लहराए तथा नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी किसानों का कहना था कि कंगना रानौत ने किसान आंदोलन के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी की थी। उन्होंने किसानों के खिलाफ बयानबाजी कर किसान आंदोलन को आंतकवादियों का आंदोलन बताया था। शूटिंग स्थल हवाई पट्टी के बाहर खड़े किसान नेताओं ने करीब एक घंटे तक कंगना के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान हवाई पट्टी का मुख्य दरवाजा सुरक्षाकर्मियों ने बंद कर दिया। साथ ही पुलिस जाब्ता भी मौके पर तैनात रहा।
    एडवोकेट रुलनिया ने बताया कि जब तक शूटिंग चलेगी, रोजाना काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालो में पूसाराम खुड़ी, शेर मोहम्मद बुधवाली, सुनील प्रजापत, रमेश पूनिया, राकेश महरिया, सिकन्दर खान बुधवाली, बाबूलाल पूनिया, महेंद्र सिंह, वेंकटेश्वर सहित दर्जनों किसान नेता मौजूद रहे।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘चेहरे’ का सस्पेंस से भरा ट्रेलर जारी, रिया चक्रवर्ती भी आईं नजर
    Next Article कोरोना संक्रमित हुए दिग्गज अभिनेता व निर्देशक सतीश कौशिक
    sonu kumar

      Related Posts

      फिल्म ‘रेड 2’ बनी हिट मशीन, बॉक्स ऑफिस पर कर रही राज

      May 21, 2025

      जूनियर एनटीआर के फैंस को मिला तोहफा, ‘वॉर-2’ का टीजर रिलीज

      May 20, 2025

      फिल्म ‘रेड-2’ की कमाई ने भारत में 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया

      May 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई
      • शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो
      • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version