Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»​​एलएसी पर लद्दाख से ​लिपुलेख तक सेना करेगी ​​पर्वतारोहण
    Top Story

    ​​एलएसी पर लद्दाख से ​लिपुलेख तक सेना करेगी ​​पर्वतारोहण

    sonu kumarBy sonu kumarMarch 1, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    भारतीय ​सेना ​​उत्तरी सीमाओं ​पर भारत के वैध क्षेत्रीय दावों को सार्वजनिक​ और मजबूत करने के लिए ​​पर्वतारोहण अभियानों के साथ-साथ अनुसंधान अध्ययनों पर जोर दे रही है। ​​​​स्कीइंग अभियान​​ की ​शुरुआत ​3 मार्च को लद्दाख के काराकोरम दर्रे ​से ​होगी और ​​उत्तराखंड में ​​​​​लिपुलेख दर्रा ​तक ​​​​लगभग 1,500 किलोमीटर​ की दूरी तय करेगी​​​​।​ सेना का यह अभियान इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि ​​सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने​ पिछले हफ्ते पूर्वी लद्दाख की सीमा पर समझौते के तहत हुई विस्थापन प्रक्रिया को ​’न कोई हारा, न कोई जीता’ की तर्ज पर दोनों देशों के लिए ‘विजयी स्थिति​’​​ करार दिया ​था।​ 
     
    ​उत्तरी सीमाओं पर भारतीय क्षेत्र को हथियाने के लिए शुरू की गई चीन की विस्तारवादी नीति का सेना ने अतिरिक्त बलों और हथियारों की तैनाती करके प्रभावी ढंग से मुकाबला किया है​। अब पर्वतारोहण और अन्य अभियानों के माध्यम से एकजुट होकर इन क्षेत्रों में भारत की उपस्थिति दिखाने की आवश्यकता है। क्षेत्रीय दावों को मजबूत करने के लिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) दोनों के साथ अनुसंधान अध्ययनों को बढ़ावा देने और उनके प्रकाशन को बढ़ावा देने की आवश्यकता महसूस की गई है। इसमें दस्तावेजीकरण, स्थानों की जियोटैगिंग और साक्ष्य-निर्माण भी शामिल होगा।
     
    ​सेना के सूत्रों का कहना है कि ​अर्मेक्स-21 नामक स्कीइंग अभियान काराकोरम दर्रे से लिपुलेख दर्रे तक लगभग 80-90 दिनों तक चलेगा। एलएसी के साथ चलने वाला यह अभियान लद्दाख, हिमाचल प्रदेश , उत्तराखंड के गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्रों में लगभग 1,500 किलोमीटर​ की दूरी को कवर करेगा। पर्वतारोहण के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित सैन्यकर्मी 14 हजार फीट से लेकर 19 हजार फीट तक की पारंग ला, लमखागा और मलारी जैसी कई पहाड़ियों और ग्लेशियर पर स्कीइंग अभियान  चलाएंगे। एलएसी और आईबी की चोटियों पर ऐसे और अभियानों की योजना भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन और अन्य पर्वतारोहण संस्थानों के साथ मिलकर बनाई जाएगी जिसमें सेना के साथ-साथ आम नागरिकों और विदेशी व्यक्तियों की भी भागीदारी होगी। इस तरह के अभियान दूरदराज के इलाकों में पर्यटन और वहां की आबादी को मुख्यधारा में शामिल होने के लिए बढ़ावा देंगे।
     
    ​भारतीय सेना यह स्कीइंग अभियान ऐसे समय में शुरू करने जा रही है जब पूर्वी लद्दाख में चीन से 10 महीने पुराने सैन्य टकराव में दोनों देशों की सेनाओं ने फरवरी के मध्य तक पैन्गोंग झील के दोनों ओर विस्थापन प्रक्रिया पूरी की है। अब इसके बाद पूर्वी लद्दाख के अन्य विवादित क्षेत्र गोगरा, हॉट स्प्रिंग्स, डेमचोक और डेप्सांग मैदानों में विस्थापन प्रक्रिया शुरू करने के लिए भारत और चीन के सैन्य कमांडरों के बीच 20 फरवरी को 10वें दौर की वार्ता लगभग 16 घंटे तक हो चुकी है। दोनों देशों का मानना है कि ​पैन्गोंग झील क्षेत्र से सेनाओं की वापसी के बाद अन्य इलाकों के मुद्दों का भी समाधान करने का रास्ता निकलेगा​। ​दोनों पक्ष महत्वपूर्ण सर्वसम्मति का पालन करने​, संचार और संवाद जारी रख​ने​, जमी​नी स्थिति को स्थिर और नियंत्रित कर​ने पर सहमत हुए हैं​।​ दोनों पक्ष शेष मुद्दों ​पर ​​​संयुक्त रूप से​​ पारस्परिक रूप से स्वीकार्य समाधान ​निकालने को राजी हुए हैं ताकि ​सीमा क्षेत्रों में शांति ​बनी रहे​​​।​​​​
     
    चीन के साथ 3,488 किलोमीटर लंबी एलएसी के साथ 23 विवादित और संवेदनशील क्षेत्र चिह्नित किये गए हैं, जो कई वर्षों से लगातार परिवर्तन और सैन्य तैनाती का सामना कर रहे हैं। लद्दाख में पैन्गोंग झील, ट्रिग हाइट्स, डेमचोक, डमचेले, चुमार और स्पैंगगुर गैप हैं। अरुणाचल प्रदेश में नमखा चू, सुमदोरोंग चू, आसफिला, दिचू, यांग्त्से और दिबांग घाटी में तथाकथित फिश टेल-I और II क्षेत्र हैं। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के मध्य क्षेत्र में बाराहोती, कौरिक और शिपकी ला शामिल हैं। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी इन सीमा क्षेत्रों में तेजी से सैन्य बुनियादी ढांचे के निर्माण के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी मुखर हो गई है। भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच उत्तरी सिक्किम के नकु ला क्षेत्र में पिछले साल 9 मई को और फिर इस साल 20 जनवरी को हाथापाई हो चुकी है।
     
    ​​सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने​ पिछले हफ्ते पूर्वी लद्दाख की सीमा पर समझौते के तहत हुई विस्थापन प्रक्रिया को ​’न कोई हारा, न कोई जीता’ की तर्ज पर दोनों देशों के लिए ‘विजयी स्थिति​’​​ करार दिया ​था।​ सेना प्रमुख ने कहा कि हमने अब तक जो हासिल किया है, वह बहुत अच्छा है और बहुत अच्छा परिणाम है। ​चीन के साथ हमारे संबंध ​उसी दिशा में विकसित होंगे जिसे हम विकसित करने की इच्छा रखते हैं, क्योंकि दो पड़ोसी सीमा पर शांति चाहते हैं, कोई भी अनिश्चित सीमाओं को नहीं चाहता है। उन्होंने कहा कि लद्दाख मुद्दे से हमें अपनी अस्थिर सीमा की प्रकृति पर विचार करना चाहिए और क्षेत्रीय अखंडता के लिए चुनौतियों का सामना करना चाहिए।​ ​सेना प्रमुख ने यह भी कहा कि अभी भी नए खतरे मौजूद हैं, विरासत में मिलीं चुनौतियां पूरी तरह दूर नहीं हुई हैं।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि पर श्वेतपत्रिका निकाले केंद्र सरकार: नाना पाटोले
    Next Article महाराष्ट्र और केरल समेत देश के 6 राज्यों में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले
    sonu kumar

      Related Posts

      पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज

      May 15, 2025

      निर्वाचन आयोग के ट्रेनिंग कार्यक्रम में शामिल होगा झारखंड का 402 सदस्यीय दल

      May 15, 2025

      ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर नागरिक मंच ने निकाली तिरंगा यात्रा

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज
      • भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे ट्रम्प, कहा- मैंने जंग नहीं रुकवाई
      • पाकिस्तान के एटम बमों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी अपनी निगरानी में ले : राजनाथ
      • पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार ने यूपीएससी के अध्यक्ष का पदभार संभाला
      • नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने एम्स पहुंचे अमित शाह, ट्रॉमा सेंटर में घायलों से मुलाकात कर जाना हालचाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version