Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»ममता बनर्जी पर कथित हमले की सीबीआई जांच कराने के लिए हाई कोर्ट में याचिका, अगले शुक्रवार को होगी सुनवाई
    Top Story

    ममता बनर्जी पर कथित हमले की सीबीआई जांच कराने के लिए हाई कोर्ट में याचिका, अगले शुक्रवार को होगी सुनवाई

    sonu kumarBy sonu kumarMarch 12, 2021Updated:March 12, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बुधवार को नामांकन के बाद हुए कथित हमले की सीबीआई जांच कराने के लिए कलकत्ता हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर कर दी गई है। प्रधान न्यायाधीश टीबीएन राधाकृष्णन ने इस याचिका को स्वीकार कर लिया है। याचिका पर अब अगले शुक्रवार को सुनवाई होगी।
     
    शुक्रवार को एक समाजसेवी ने सुरजीत साहा ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई है। याचिका में उन्होंन दावा किया है कि त्रिस्तरीय सुरक्षा के बावजूद मुख्यमंत्री को चोट आई है, यह घोर लापरवाही का मामला है, इसलिए इसकी सीबीआई जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने अपने आवेदन में यह भी दावा किया है कि 72 घंटे से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की और न ही किसी की गिरफ्तारी हुई है। यह स्थिति चिंताजनक है। 
     
    उल्लेखनीय है कि बुधवार को ममता बनर्जी ने दावा किया कि चार पांच लोगों ने जानबूझकर उन्हें धक्का दिया और जान से मारने की कोशिश की। उन्होंने पुलिस अधीक्षक पर भी आरोप लगाया कि घटना पर कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि ममता बनर्जी झूठ बोल रही हैं। उन्हें किसी ने धक्का नहीं दिया बल्कि चलती गाड़ी में खुले दरवाजे से वह लोगों को नमस्कार कर रही थीं और उसी दौरान उनकी कार का दरवाजा सड़क किनारे लैंप पोस्ट से टकरा गया, जिसमें उनका पैर चंप गया।
    बाद में विवाद बढ़ता देख गुरुवार को ममता ने अस्पताल से एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने किसी भी तरह की साजिश का जिक्र नहीं किया और स्वीकार किया था कि वह खुले दरवाजे के बोनट पर पैर रखकर लोगों को नमस्कार कर रही थी, तभी दरवाजे में उनका पैर चंप गया। घटना के बाद से ही विपक्षी पार्टियां ममता बनर्जी पर नाटक करने का आरोप लगा रही थीं ताकि चुनाव के समय सहानुभूति बटोरी जा सके। अब अगर हाई कोर्ट सीबीआई जांच का आदेश देता है तो इससे ममता सरकार की फजीहत हो सकती है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article​अम्बाला​ ​स्क्वाड्रन के ​कमांडिंग ऑफिसर​ का ​​​पूर्वी वायु कमान​ में तबादला
    Next Article सीबीआई निदेशक की नियुक्ति के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका, केंद्र से जवाब तलब
    sonu kumar

      Related Posts

      मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई

      June 11, 2025

      लालू यादव के जन्मदिन पर काटा 78 पाउंड का केक

      June 11, 2025

      श्री गुरु नानक सत्संग सभा का चुनाव 22 जून को

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई
      • लालू यादव के जन्मदिन पर काटा 78 पाउंड का केक
      • इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज 37 रन से हराया, दूसरी बार किया क्लीन स्वीप
      • आईओसी अध्यक्षीय हस्तांतरण समारोह 23 जून को
      • कोरोना के एक्टिव मामलों का संख्या सात हजार के पार, 24 घंटे में छह की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version