Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»आपातकाल पर दादी ने भी गलती मानी थी: राहुल गांधी
    Top Story

    आपातकाल पर दादी ने भी गलती मानी थी: राहुल गांधी

    sonu kumarBy sonu kumarMarch 3, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने पहली बार सार्वजनिक रूप से स्वीकार करते हुए कहा है कि उनकी दादी इंदिरा गांधी द्वारा आपातकाल लगाना एक ‘गलती’ थी। इस बात को स्वयं उनकी दादी ने भी स्वीकार किया था।

    राहुल गांधी ने कहा है कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य से वह बिल्कुल अलग स्थिति थी, क्योंकि कांग्रेस ने कभी भी देश के संस्थागत ढांचे पर कब्जा करने का प्रयास नहीं किया। अमेरिका के कोर्नेल विश्वविद्यालय में प्रोफेसर व भारत के पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार कौशिक बसु के साथ एक चर्चा में राहुल गांधी ने यह बात कही।

    यह बात तब आई, जब राहुल गांधी मंगलवार शाम को प्रो. कौशिक बसु से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर रहे थे। चर्चा के दौरान राहुल ने कहा कि वे कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र के पक्षधर हैं। कांग्रेस ने भारत की स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी, देश को उसका संविधान दिया और समानता के लिए खड़ी हुई।

    इस बीच आपातकाल पर पूछे एक सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि ‘मुझे लगता है कि वह एक गलती थी। आपातकाल के दौरान देश में जो हुआ, वह गलत था और उसे कतई सही नहीं ठहराया जा सकता है। कांग्रेस की विचारधारा ऐसा करने की अनुमति नहीं देती है। इस भूल को दादी इंदिरा गांधी ने भी स्वीकार किया था। आपातकाल के तुरंत बाद ही चुनाव की घोषणा भी की गई थी।’

    इस चर्चा के दौरान यह बात भी सामने आई कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी कहा था कि आपातकाल का फैसला इसलिए लिया गया था, क्योंकि उन्हें चुनाव में हार का डर था।

    आपातकाल के फैसले को गलत ठहराने के साथ ही राहुल ने वर्तमान स्थिति से उसकी तुलना भी की। उन्होंने कहा कि पार्टी ने एक गलत निर्णय जरूर लिया, लेकिन कभी भी भारत के संवैधानिक ढांचे के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश नहीं की।

    राहुल के बाद कुछ अन्य नेताओं ने भी आपातकाल के फैसले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने तो यहां तक कहा कि इंदिरा गांधी को तभी महसूस हो गया था कि उनसे भूल हुई है। उन्होंने इमरजेंसी वापस लेकर सबको चौंका दिया था। निरुपम ने कहा कि वर्ष 1978 में महाराष्ट्र में ही एक सभा में इंदिरा गांधी ने अपनी भूल को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराहुल माफी मांगते थक जाएंगे, कांग्रेस के गुनाहों की गिनती खत्म नहीं होगीः नकवी
    Next Article गुजरात निकाय चुनावों के नतीजों से साफ, कृषि सुधारों के साथ हैं किसानः जावड़ेकर
    sonu kumar

      Related Posts

      पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज

      May 15, 2025

      निर्वाचन आयोग के ट्रेनिंग कार्यक्रम में शामिल होगा झारखंड का 402 सदस्यीय दल

      May 15, 2025

      महान स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं जनचेतना के अग्रदूत भी थे चानकु महतो- राज्यपाल

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज
      • भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे ट्रम्प, कहा- मैंने जंग नहीं रुकवाई
      • पाकिस्तान के एटम बमों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी अपनी निगरानी में ले : राजनाथ
      • पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार ने यूपीएससी के अध्यक्ष का पदभार संभाला
      • नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने एम्स पहुंचे अमित शाह, ट्रॉमा सेंटर में घायलों से मुलाकात कर जाना हालचाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version