Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»आइपीएस अनुराग गुप्ता को निलंबन मुक्त करने संबंधित फाइल मुख्यमंत्री के पास पहुंची
    Jharkhand Top News

    आइपीएस अनुराग गुप्ता को निलंबन मुक्त करने संबंधित फाइल मुख्यमंत्री के पास पहुंची

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड पुलिस के आइपीएस अनुराग गुप्ता जल्द ही पावर में लौट सकते हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास एडीजी अनुराग गुप्ता को निलंबन मुक्त करने संबंधित फाइल पहुंची है। पुलिस मुख्यालय ने उनकी अनुशंसा की है। फाइल पर सर्विस कोड का हवाला भी दिया गया है और बताया गया है कि दो साल से अधिक समय तक किसी भी अधिकारी को राज्य सरकार निलंबित नहीं रख सकती है। इसके लिए राज्य सरकार को केंद्र के सामने ठोस साक्ष्य रखना होगा।

    उल्लेखनीय है कि राज्यसभा चुनाव में हार्स ट्रेडिंग के मामले में आरोपित रहे एडीजी अनुराग गुप्ता को राज्य सरकार ने 14 फरवरी, 2020 को निलंबित कर दिया था। उन्होंने गत 14 फरवरी को अपने निलंबन का दो साल पूरा भी कर लिया है। इस अवधि में उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी पूरी हो गई, जिसमें उनके खिलाफ लगे आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी। उनके खिलाफ रांची के जगन्नाथपुर थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसंधान में भी ठोस साक्ष्य नहीं मिल सका है और अनुसंधान अभी जारी है।

    इन्हीं सभी तथ्यों को सामने रखते हुए एडीजी अनुराग गुप्ता ने भी अपने स्तर से पुलिस मुख्यालय और राज्य सरकार से पत्राचार किया था। पुलिस मुख्यालय ने भी एडीजी अनुराग गुप्ता की चिट्ठी के आधार पर कुछ दिन पहले ही राज्य सरकार से अनुशंसा की है। विभाग ने भी सर्विस कोड का हवाला देते हुए एडीजी अनुराग गुप्ता को निलंबन मुक्त करने संबंधित अनुशंसा मुख्यमंत्री से की है। अब निर्णय मुख्यमंत्री के स्तर पर होना है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसऊदी अरब के इतिहास में पहली बार एक साथ 81 लोगों को सजा-ए-मौत
    Next Article संसद के बजट सत्र का दूसरा भाग सोमवार से
    azad sipahi

      Related Posts

      मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केदारनाथ में पत्नी संग की पूजा-अर्चना

      May 30, 2025

      कर्ण सिंह की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या: सरयू राय

      May 30, 2025

      आम लदा पिकअप वैन पलटा, चालक और खलासी घायल

      May 30, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में पकने लगी जातीय जनगणना, पेसा और सरना की फसल
      • दो दिन की गिरावट के बाद उछला सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट
      • ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव
      • प्रधानमंत्री मोदी कल जाएंगे भोपाल, देवी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती समारोह में लेंगे हिस्सा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version