रामगढ़ जिले में अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाने के उद्देश्य से उपायुक्त माधवी मिश्रा के निर्देश पर कई पहल किए गए हैं। वहीं जिले के अलग-अलग स्थानों को चिन्हित करते हुए 13 चेक नाके भी स्थापित किए गए हैं।
अवैध खनन के खिलाफ वन प्रमंडल पदाधिकारी वेद प्रकाश कंबोज के निर्देश पर अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। जांच अभियान के दौरान कुजू अंतर्गत चौथानाला क्षेत्र में छह अवैध कोयला मुहानों को बंद कर दिया गया। वही इसके पूर्व सोमवार को मांडू प्रखंड के गोशी क्षेत्र में आठ अवैध कोयला मुहानों को बंद किया गया था।