Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»विधानसभा घेराव से पूर्व आजसू के कई नेता हिरासत में
    Breaking News

    विधानसभा घेराव से पूर्व आजसू के कई नेता हिरासत में

    adminBy adminMarch 7, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    स्थानीय और नियोजन नीति सहित अन्य मांगों को लेकर आजसू पार्टी की ओर से सोमवार को झारखंड विधानसभा घेराव के पूर्व ही प्रशासन ने आजसू के कई नेताओं को हिरासत में ले लिया है। इसके अलावा शहर के आसपास के प्रमुख चौक चौराहों पर बैरिकेडिंग कर रांची पहुंच रहे कार्यकर्ताओं को प्रशासन ने पहले ही रोक दिया है।

    जानकारी के अनुसार आजसू पार्टी के पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत खतियान आधारित स्थानीय नीति, नियोजन नीति, आरक्षण, बेरोजगारी, सरना धर्म कोड, संसाधनों में हो रही लूट और झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान संबंधी मुद्दे को लेकर सोमवार को विधानसभा घेराव का घोषणा किया था। प्रशासन की ओर से भी विभिन्न चौक चौराहों में बैरीकेडिंग की गई है। रैफ़ के जवानों को भी जगन्नाथपुर मंदिर और विधानसभा के आसपास के इलाकों में तैनात किया गया है। वहीं दूसरी ओर पार्टी के कई नेताओं के पुलिस हिरासत में लिए जाने की खबर भी है। बताया जाता है कि हुसैनाबाद के पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पार्टी नेता तिवारी महतो मांडू विधानसभा प्रभारी के भी पुलिस हिरासत में लिए जाने की खबर है। विधानसभा जाने वाले रास्ते में त्रिस्तरीय बैरीकेडिंग की गई है, जहां रैफ के जवान तैनात हैं।

    दोपहर 12:30 बजे तक पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर नजर नहीं आये। इस सम्बंध में पार्टी प्रवक्ता देवशरण भगत ने कहा कि हेमंत सरकार तानाशाही रवैया अख्तियार कर रही है। जन मुद्दों और जनता के सवालों को दबाना चाहती है। पार्टी कार्यकर्ताओं को विधानसभा घेराव के लिए आने से राज्यभर में रोका गया है। 20 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं को नोटिस भी दिया गया है। हेमंत सोरेन सरकार ने अपने सारे तंत्रों को लगा दिया है। भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री के इशारे पर झारखंड पुलिस के अधिकारी चुन-चुन कर आजसू कार्यकर्ताओं को नोटिस भेज रहे हैं। यह नोटिस लगभग पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं को दिया जा रहा है।

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहेमंत सरकार गिराने की साजिश के आरोपित रवि केजरीवाल को हाईकोर्ट से राहत
    Next Article सदन में विपक्ष का सवाल- ‘सड़क पर इतनी पुलिस क्यों है’
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version