Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»हेमंत सरकार गिराने की साजिश के आरोपित रवि केजरीवाल को हाईकोर्ट से राहत
    Breaking News

    हेमंत सरकार गिराने की साजिश के आरोपित रवि केजरीवाल को हाईकोर्ट से राहत

    adminBy adminMarch 7, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    झारखंड की हेमंत सरकार को गिराने की साजिश रचने के आरोपित रवि केजरीवाल को बड़ी राहत मिली है। झारखंड हाईकोर्ट में सोमवार को आरोपित की ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई।

    याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने रवि केजरीवाल की अग्रिम जमानत मंजूर कर ली। हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस एके चौधरी की अदालत ने याचिका पर सुनवाई की। 25-25 हजार के दो निजी मुचलके पर अग्रिम जमानत मंजूर की गई। साथ ही हाईकोर्ट ने प्रार्थी को यह भी निर्देश दिया है कि इस मामले की जांच में सहयोग करेंगे।

    निचली अदालत ने रवि केजरीवाल को जमानत देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद रवि केजरीवाल ने झारखंड हाईकोर्ट में अपील की थी। प्रार्थी की ओर से पूर्व महाधिवक्ता और झारखंड हाईकोर्ट के वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार, अपराजिता भारद्वाज एवं कुमारी सुगंधा ने अदालत के समक्ष पक्ष रखा।

    मामला अक्टूबर 2021 का है। पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला से झामुमो विधायक रामदास सोरेन ने धुर्वा थाने में अपने लेटर पैड के जरिए प्राथमिकी दर्ज कराई। इस मामले में उन्होंने आरोप लगाया कि झामुमो से निष्कासित पूर्व केंद्रीय कोषाध्यक्ष रवि केजरीवाल और अशोक अग्रवाल उनसे लगातार फोन पर संपर्क कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रवि केजरीवाल ने उनसे कहा कि झामुमो के कई विधायक उनके संपर्क में हैं। आप अगर पार्टी छोड़ देते हैं तो नई सरकार में मंत्री पद मिलेगा। उनको इसके लिए आर्थिक प्रलोभन भी दिया जाएगा। यह दूसरी बार था, जब राज्य में सरकार को गिराने की साजिश का मामला सामने आया।

    इससे पहले 22 जुलाई को कांग्रेस विधायक जयमंगल उर्फ अनूप सिंह ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया था। रामदास की ओर से 12 अक्टूबर को प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इस मामले में आईपीसी की धारा 120बी और भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धारा आठ भी लगाई गई।

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविधानसभा का घेराव करने जा रहे आजसू समर्थकों को पुलिस ने रोका
    Next Article विधानसभा घेराव से पूर्व आजसू के कई नेता हिरासत में
    admin

      Related Posts

      हॉकी इंडिया चैंपियनशिप के लिए ट्रायल 14 जून को

      June 3, 2025

      पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष अनीता सुंभूरुई नहीं रहीं, शोक की लहर

      June 3, 2025

      19 जून को रांची को मिलेगा पहला एलिवेटेड कॉरिडोर, रातू रोड को मिलेगा जाम से निजात

      June 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विश्व साइकिल दिवस पर मतदाता जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन
      • बिहार के सीवान में आंधी-तूफान से तबाही,सात लाेगाें की माैत, अनुग्रह राशि की घोषणा
      • हॉकी इंडिया चैंपियनशिप के लिए ट्रायल 14 जून को
      • पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष अनीता सुंभूरुई नहीं रहीं, शोक की लहर
      • 19 जून को रांची को मिलेगा पहला एलिवेटेड कॉरिडोर, रातू रोड को मिलेगा जाम से निजात
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version