Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»उत्तर प्रदेश»अखिलेश के नेतृत्व में सपा नहीं जीत सकी कोई चुनाव
    उत्तर प्रदेश

    अखिलेश के नेतृत्व में सपा नहीं जीत सकी कोई चुनाव

    adminBy adminMarch 10, 2022Updated:March 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मतगणना के रुझानों में भाजपा को जबर्दस्त बढ़त मिल चुकी है। वहीं सत्ता में आने का सपा का सपना चकनाचूर होता दिख रहा है। अखिलेश यादव जब से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और सपा के अध्यक्ष बने तब से उनके खाते में हार ही आयी।

    मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में सपा को 224 सीटें हासिल हुईं थीं। मुलायम सिंह ने अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बना दिया। मुख्यमंत्री बनने के बाद अखिलेश न तो सरकार ठीक से चला पाये और न ही संगठन। सबसे पहले अखिलेश ने अपने चाचा शिवपाल को ही ठिकाने लगाने का काम किया। वहीं अखिलेश की कार्यशैली से नाराज सपा के कई बड़े नेता भी सपा छोड़कर चले गये। अखिलेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद वर्ष 2014 में हुए लोकसभा के चुनाव में सपा की करारी हार हुई। मुलायम सिंह ने जहां प्रदेश में पार्टी के 23 सांसद जितवाये थे वहीं अखिलेश के समय वर्ष 2014 में सपा के मात्र पांच प्रत्याशी ही लोकसभा चुनाव जीत सके थे। इसके बाद 2017 का विधानसभा चुनाव हुआ। वर्ष 2012 में 224 सीटें जीतने वाली सपा सत्ता में रहने के बावजूद 2017 में महज 47 सीटें ही जीत सकी। यह सपा के लिए करारी हार थी। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भी सपा सिर्फ पांच सीटें ही जीत सकी। इसके बाद उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव में भी सपा की जबर्दस्त हार हुई। अब 2022 के विधानसभा चुनाव में भी सपा की जबर्दस्त हार होती दिख रही है। इस बार विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश अपने चाचा शिवपाल को मनाने में सफल रहे, लेकिन उसका खास असर मतदाताओं पर नहीं पड़ा।

    सपा अध्यक्ष की भाषा शैली एवं कार्यकर्ताओं के प्रति अड़ियल रवैया उनकी हार का कारण बना। अपनी सभाओं में अखिलेश यादव लगातार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोलते थे। वहीं पार्टी के नेताओं के प्रति भी उनका रवैया ठीक नहीं रहा। अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकताओं के अलावा अखिलेश प्रेसवार्ताओं में पत्रकारों का भी सार्वजनिक अपमान करने से नहीं चूकते थे। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने हिन्दुस्थान समाचार से कहा कि अखिलेश यादव एक असफल मुख्यमंत्री, असफल अध्यक्ष और असफल पुत्र साबित हुए हैं।

    akhilesh yadav up election update uttar pradesh election yogi adityanath
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउप्र चुनाव 2022: प्रचंड बहुमत के लिये जनता का धन्यवाद: योगी आदित्यनाथ
    Next Article विस चुनाव 2022 : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पसरा सन्नाटा
    admin

      Related Posts

      मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई

      June 11, 2025

      लालू यादव के जन्मदिन पर काटा 78 पाउंड का केक

      June 11, 2025

      राज्यपाल से अंगीभूत कॉलेजों में इंटर में छात्र-छात्राओं के नामांकन पर पुनर्विचार का आग्रह

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      • अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version