Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»अमेरिका ने रूस के लिए अपने हवाई क्षेत्र प्रतिबंधित किए, बाइडन ने कहा- हम यूक्रेन के साथ खड़े हैं
    Top Story

    अमेरिका ने रूस के लिए अपने हवाई क्षेत्र प्रतिबंधित किए, बाइडन ने कहा- हम यूक्रेन के साथ खड़े हैं

    adminBy adminMarch 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    यूक्रेन पर रूस के हमले पर आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन एक बार फिर व्लादिमीर पुतिन पर जमकर भड़के। बाइडन ने बुधवार सुबह स्टेट आफ यूनियन को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका यूक्रेन के साथ खड़ा है। इसके साथ ही उन्होंने रूसी उड़ानों के लिए अमेरिका व सहयोगी देशों की हवाई सीमा पर रोक लगाने की जानकारी दी।

    जो बाइडन ने यूक्रेन के लिए बड़ी आर्थिक मदद का एलान भी किया। बाइडन ने बताया कि अमेरिका, यूक्रेन को एक बिलियन डालर की मदद करेगा। उन्होंने कहा कि हम नाटो देशों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    बाइडन ने कहा कि अमेरिका और हमारे सहयोगी देश सामूहिक शक्ति के साथ नाटो क्षेत्र के हर इंच की रक्षा करेंगे। यूक्रेन की सेना और नागरिकों के साहस के साथ लड़ने की हम तारीफ करते हैं और हम उनके साथ हैं। बाइडन ने पुतिन को चेतावनी देते हुए कहा कि पुतिन को युद्ध के मैदान में लाभ हो सकता है, लेकिन उन्हें लंबे समय तक इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

    रूस – यूक्रेन संघर्ष के बीच जो बाइडन का यह संबोधन बहुत मायने रखता है। उन्होंने अपने संबोधन के प्रारम्भ में ही यूक्रेन संकट की चर्चा की। राष्ट्रपति ने सदन में उपस्थित सदस्यों से खड़े होकर उक्रेन के जज्बे को सलाम करने की अपील की। सदस्यों के ऐसा करने के बाद उन्होंने कहा कि इतिहास सिखाता है कि तानाशाह को उसकी करतूत की सजा मिलनी ही चाहिए। बाइडन ने कहा कि जब तक तानाशाह अपने हमले की कीमत नहीं चुकाता,वह और भी अराजकता पैदा करता है।

    बाइडन ने रूस पर कई अन्य प्रतिबंधों का भी एलान किया। बाइडन ने कहा कि हम सभी रूसी उड़ानों के लिए अमेरिकी हवाई क्षेत्र को बंद करने में अपने सहयोगियों के साथ शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि मैं घोषणा कर रहा हूं कि हम सभी रूसी उड़ानों के लिए अमेरिकी हवाई क्षेत्र को बंद करने, रूस को और अधिक अलग-थलग करने और उसकी अर्थव्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव डालने में अपने सहयोगियों के साथ शामिल होंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयूक्रेन के राष्ट्रपति का दावा, छह दिन में मारे छह हजार रूसी सैनिक
    Next Article रूस ने शुरू किया यूक्रेनी शहरों पर कब्जा, बर्दियांस्क व खेरसॉन पर लहराया रूसी झंडा
    admin

      Related Posts

      विकसित राष्ट्र के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : राष्ट्रपति

      August 1, 2025

      विधानसभा का मानसून सत्र: सदन के अंदर और बाहर होगा SIR का विरोध, सत्ताधारी विधायकों की हुई संयुक्त बैठक

      August 1, 2025

      नवजात की मौत के बाद भी वेंटिलेटर पर रखने का आरोप, उपायुक्त ने दिए जांच के आदेश

      August 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • तेजी से बदलते सुरक्षा परिदृश्य में युद्ध के दौरान लापरवाही या चूक की गुंजाइश नहीं : राजनाथ
      • बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर मतदाता गहन पुनरीक्षण के बाद नई ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी
      • अमेरिका की टैरिफ धमकियों को भारत ने किया नजरअंदाज, कहा- हमारा ध्यान ठोस एजेंडे पर
      • अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं के विकास के लिए सरकार प्रयासरत : रिजिजू
      • काशी में प्रधानमंत्री शनिवार को करेंगे सौगातों की बारिश, 52 योजनाओं का होगा लोकार्पण व शिलान्यास
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version