Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, April 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»राज्य में धर्मांतरण कानून को सख्ती के साथ लागू करने की मांग
    Breaking News

    राज्य में धर्मांतरण कानून को सख्ती के साथ लागू करने की मांग

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 22, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र 14वें दिन मंगलवार को भोजनावकाश के बाद भाजपा विधायक अनंत ओझा ने अनुदान मांग पर कटौती प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि विदेशी लोग चेहरा बदलकर धर्मांतरण के माध्यम से हमारी सांस्कृतिक विरासत को बर्बाद करने पर तुले हैं। ये लोग राज्य की सरकारी जमीन का अतिक्रमण कर धार्मिक स्थल बना रहे हैं। उन्होंने सरकार से राज्य में धर्मांतरण कानून को सख्ती के साथ लागू करने की मांग की।

    अमर कुमार बाउरी ने कहा कि जल, जंगल, जमीन की बात करने वाली सरकार में राज्य में धड़ल्ले से जमीन की लूट हो रही है। जबतक भू राजस्व में अमूल चूक परिवर्तन नहीं होगा तबतक विधि व्यवस्था की समस्या बनी रहेगी। आज सत्ता पक्ष के लोग भूमि बैंक का विरोध कर रहे हैं लेकिन जब दिल्ली में इन्वेस्टर समिट में जाते हैं तो उसी लैंड बैंक की जमीन को दिखाकर इन्वेस्टर को आमंत्रित करते हैं। राज्य में म्यूटेशन में खेला चल रहा है। सरकारी प्लाट का अतिक्रमण हो रहा है।

    उन्होंने कहा कि सीएनटी-एसपीटी उल्लंघन मामले पर कोई करवाई नहीं हो रही है। अंचल कार्यालय भ्रष्टाचार का केंद्र बन गया है। सीओ द्वारा म्यूटेशन को रिजेक्ट कर आम जनता को प्रताड़ित किया जा रहा है। सरकार की गलत नीति के कारण बेरोजगार सड़क पर उतरे हुए हैं। सरकार में शामिल मंत्री राज्य को अशांत करने पर तुले हुए हैं। राज्य में खेल की व्यवस्था चरमरा गई है। स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी को ठप कर दिया गया । आलम यह है कि राष्ट्रीय स्तर पर महिला फुटबॉल खिलाड़ी तैयार करनेवाली कोच सोनी कुमारी को मानदेय नहीं मिल रहा है। खेल विभाग में घोटाला व्याप्त है।

    झामुमो विधायक दीपक बिरुआ ने कटौती प्रस्ताव के विरोध में बोलते हुए कहा कि राज्य में भूमि प्रबंधन बहुत जरूरी है। भूमि प्रबंधन नहीं होने के कारण राज्य में हत्या हो रही है। उन्होंने राज्य में विस्थापन आयोग के गठन की मांग की। उन्होंने कहा कि विस्थापन आयोग का गठन नहीं होने से राज्य के लाखों विस्थापितों को न्याय नहीं मिल रहा है। उन्होंने एचईसी का उदाहरण देते हुए कहा कि वर्षों से यहां के विस्थापितों को न्याय नहीं मिला है। विधानसभा तो बन गया लेकिन यहां के विस्थापितों को भी न्याय नहीं मिला है। उन्होंने भूमि बैंक को समाप्त करने की मांग सरकार से की।

    दूसरी ओर सदन में अंबा प्रसाद भावुक हो गयी। विधायक अंबा प्रसाद के पिता पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को सिविल कोर्ट द्वारा दोषी करार दिये जाने के बाद भावुक हो गयी। इसके बाद अंबा के बगल में बैठी कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह उसे सांत्वना दिया।

    anant ojha jharkhand news jharkhand vidhansabha latest news hindi news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री ने बुधवार को सदन का बहिष्कार न करने की अपील की
    Next Article बीरभूम नरसंहारः विधानसभा में भाजपा का हंगामा, वॉकआउट
    azad sipahi

      Related Posts

      बोकारो युवती लापता केस: हाईकोर्ट का सख्त आदेश, कोलकाता लैब में होगी कंकाल की DNA जांच

      April 16, 2026

      टेंडर कमीशन घोटाला: रिटायर्ड इंजीनियर राजकुमार टोप्पो ने किया सरेंडर, PMLA कोर्ट से मिली सशर्त जमानत

      April 16, 2026

      झारखंड के बहरागोड़ा में फिर मिला संदिग्ध सिलेंडरनुमा बम! इलाके में दहशत

      April 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राज्यसभा में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित नए सदस्यों ने ली शपथ, कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित
      • पश्चिम बर्दवान में योगी आदित्यनाथ का हमला, बोले – माफिया प्रवृत्ति खत्म करने का संकल्प लेगी भाजपा
      • सर्राफा बाजार में तेजी से महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक
      • मुख्यमंत्री सम्राट पहुंचे सचिवालय, अधिकारियों के साथ की बैठक, विजय चौधरी ने पदभार किया ग्रहण
      • बोकारो युवती लापता केस: हाईकोर्ट का सख्त आदेश, कोलकाता लैब में होगी कंकाल की DNA जांच
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version