Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»उत्तर प्रदेश»प्रयागराज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, निकाला जुलूस
    उत्तर प्रदेश

    प्रयागराज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, निकाला जुलूस

    adminBy adminMarch 10, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    प्रयागराज में 12 विधानसभाओं की मतगणना के दौरान लगातार भाजपा का दबदबा दिखाई दिया। मेजा, फूलपुर, हंडिया, प्रतापपुर विधानसभा की सीटों पर कांटे की टक्कर चल रही है। सोरांव की सीट पर शुरू से सपा बढ़त बनाये रही। लेकिन दोपहर बाद अचानक पांसा पलटा और भाजपा गठबंधन के जमुना प्रसाद सरोज धीरे-धीरे कवर करते हुए बढ़त बना लिये।

    कोरांव विधानसभा की सीट पर भाजपा के राजमणि कोल भारी मतों से आगे हैं और उन्हें विजयी घोषित कर दिया गया है। इसी प्रकार शहर दक्षिणी से नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी तथा बारा विधानसभा से भाजपा गठबंधन प्रत्याशी वाचस्पति को विजयी घोषित किया गया है। लेकिन अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। शहर पश्चिमी के 33वें चक्र की गणना में सिद्धार्थ नाथ सिंह 1,17,000 वोट पाकर प्रथम स्थान पर हैं और उनके प्रतिद्वंदी रिचा सिंह 88,181 मत पाकर दूसरे स्थान पर हैं। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांट कर जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

    मोदीजी के कांग्रेस विहीन भारत की कल्पना को पंजाब ने किया और मजबूत : केसरी देवी पटेल

    उत्तर प्रदेश सहित चार राज्यों में पुनः सरकार बनाने में सफल भारतीय जनता पार्टी को तथा विजयी हुए प्रत्याशियों को फूलपुर सांसद ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि मोदी जी के कांग्रेस विहीन भारत की कल्पना को वहां की जनता ने और मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की किसान, नौजवान, महिलाएं एवं अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के प्रति ईमानदार सोच तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कानून व्यवस्था और गुंडों पर शिकंजा तथा बुलडोजर चलाने का परिणाम उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार पुनः बनाने में सफल होने पर बधाई देते हुए उन्होंने देश एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार भी व्यक्त किया। प्रसन्नता व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक दीपक पटेल, सांसद मीडिया प्रभारी पार्षद पवन श्रीवास्तव, विजय पटेल, चंद्रिका पटेल, अविनाश निषाद, शुभेंदु श्रीवास्तव, राजकुमार पांडेय सहित अनेक लोग रहे।

    –भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

    उत्तर प्रदेश की सत्ता पर कब्जा बरकरार रखने में कामयाब भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत का प्रयागराज के ऐतिहासिक सुभाष चौराहे पर पार्षद पवन श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम तथा मोदी-योगी जिंदाबाद का गगनभेदी उद्घोष लगाते हुए घंटा घड़ियाल, शंख बजाकर आतिशबाजी एवं नृत्य करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। तत्पश्चात मोटरसाइकिल पर भाजपा का ध्वज लेकर भ्रमण करते हुए मुंडेरा मंडी की ओर जुलूस की शक्ल में पहुंचे, जहां सभी ने एक दूसरे को बधाई देकर रंग गुलाल से भगवा होली खेली।

    पार्षद पवन श्रीवास्तव ने कहा कि अशांति दूतों के विश्वास, दावों और भावनाओं पर मुख्यमंत्री बाबा का बुलडोजर चला जिससे जनता ने उनको आशीर्वाद दिया और भारत के सबसे बड़े प्रदेश में दोबारा सरकार बनाने की अनुमति भी प्रदान की। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नगर की जनता को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को आशीर्वाद देने के लिए बधाई भी दिया।

    akhilesh yadav bjp up election update uttar pradesh election yogi adityanath
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआगरा की सभी नौ विधानसभा सीटों पर खिला कमल
    Next Article यूपी चुनाव: प्रियंका का धुआंधार प्रचार नहीं दिखा सका असर
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे

      June 14, 2025

      Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान

      June 13, 2025

      एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग

      June 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version