रांची। झारखंड की बेटी, ओलंपियन और दुनिया की दूसरे नंबर की तीरंदाज दीपिका कुमारी पहली बार एशियाई खेलों में भारतीय टीम में नहीं दिखाई देगी। ऐसा 12 सालों में पहली बार होगा। सोनीपत (हरियाणा) में टीम के सेलेक्शन के दौरान दीपिका अपना लय नहीं बनाये रख सकी। आखिरी चरण के तीन में से दो मुकाबलों में वह हार गयी। दो चरण के एलिमिनेशन राउंड में वह पांचवें स्थान पर रही। इसके बाद उसे राउंड राबिन खेलना पड़ गया। इसमें भी वह एक अंक से पीछे रह गयी। अंकिता भगत और सिमरनजीत के साथ मौजूदा राष्ट्रीय चैंपियन रिद्धि फोर ने टीम में जगह बनाई। दीपिका 2010, 2014 और 2018 के एशियाई खेलों में भाग ले चुकी हैं। 12 साल ग्वांगझोउ में टीम वर्ग का कांस्य पदक जीत चुकी है।
बताया गया कि एशियाई खेल 10 से 25 सितंबर तक हांगझोऊ में होना है। इसमें भारतीय टीम भी शामिल हो रही है। इसके लिए टीम का चयन लगभग हो चुका है।
टीम में महिला रिकर्व टीम में सिमरनजीत कौर, रिद्धि फोर, कोमलिका बारी और अंकिता भगत शामिल हैं। पुरुष रिकर्व में तरुणदीप राय, नीरज चौहान, जयंत तालुकदार और सचिन गुप्ता शामिल हैं।