Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, August 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»विस चुनाव 2022 : चार राज्यों में भाजपा की बढ़त, पंजाब में ‘झाडू’ की रफ्तार तेज
    Breaking News

    विस चुनाव 2022 : चार राज्यों में भाजपा की बढ़त, पंजाब में ‘झाडू’ की रफ्तार तेज

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा विधानसभा चुनाव परिणामों के लिए चल रही मतगणना में शुरुआती दो घंटे की गिनती में जो रुझान सामने आ रहे हैं, उसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चार राज्यों में और आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब में आगे चल रही है। वहीं, कई दलों के दिग्गज नेता अबतक के रुझान में पीछे चल रहे हैं।

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सिराथु और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव करहल विधानसभा क्षेत्र से आगे चल रहे हैं। वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी दोनों सीटों चमकौर साहिब और भदौर से पीछे चल रहे हैं। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, शिरोमणि अकाली दल के शीर्ष नेता प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल, उत्तराखंड में कांग्रेस से शीर्ष नेता हरीश रावत भी अपनी-अपनी सीटों से पीछे चल रहे हैं। वहीं गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी अपनी-अपनी सीटों पर अबतक आये रुझानों में पीछे चल रहे हैं।

    उत्तर प्रदेश से आ रहे रुझानों के मुताबिक, सूबे की 403 सीटों में 200 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। जबकि समाजवादी पार्टी 77, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) 4, कांग्रेस 4 और अन्य दो सीटों पर आगे हैं। उत्तराखंड में अबतक के रुझानों में भाजपा सत्ता में वापसी करती नजर आ रही है। वह राज्य की 70 सीटों में से 39 पर बढ़त बनाये हुये है। 21 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। हालांकि, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं खटीमा सीट से पीछे चल रहे हैं।

    वहीं, गोवा की 40 सीटों में से भाजपा 21, कांग्रेस 12, तृणमूल कांग्रेस 5 सीटों पर आगे चल रही है। पंजाब की 117 सीटों में से आम आदमी पार्टी भारी बढ़त के साथ आगे बढ़ रही है। आम आदमी पार्टी 83, कांग्रेस 17, भाजपा 5, शिरोमणि अकाली दल 10 सीटों पर बढ़त बनाये हुये है। उधर, मणिपुर की 60 विधानसभा सीटों में भाजपा 29 और कांग्रेस 8 सीटों पर आगे चल रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपलामू में दो शक्तिशाली लैंड माइन को किया गया डिफ्यूज
    Next Article विस चुनाव 2022 (अपडेट): कैप्टन, रावत, बादल और चन्नी ने गंवाई साख
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में अनुसूचित जाति को दबाया जा रहा है : बाउरी

      August 2, 2025

      विज्ञान की प्रगति और शोध ही देश को बनाएगा आत्मनिर्भर : कुलपति

      August 2, 2025

      झारखंड राज्य छात्र संघ ने विधायक जयराम महतो को सौंपा ज्ञापन,जेपीएससी की अनियमितताओं पर जताई नाराजगी

      August 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ओवल टेस्ट: जो रूट के साथ हुई नोकझोंक पर प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा-उनसे ऐसी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी
      • पूर्व ब्राज़ीली डिफेंडर डेविड लुइज़ ने फोर्टालेज़ा क्लब छोड़ा
      • हम वही खरीदेंगे जो भारतीयों की मेहनत से बना हो, प्रधानमंत्री ने स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान
      • राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल
      • बिहार के सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने रचा इतिहास,लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version