Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, August 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड बन सकता है देश का सबसे बड़ा पर्यटन हब: राज्यपाल
    Jharkhand Top News

    झारखंड बन सकता है देश का सबसे बड़ा पर्यटन हब: राज्यपाल

    adminBy adminMarch 27, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    राज्यपाल रमेश बैस ने नेतरहाट के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन रविवार को नेतरहाट आवासीय विद्यालय का भ्रमण किया। विद्यालय प्रबंधन ने उनके सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया। इस दौरान राज्यपाल ने विद्यालय के प्रांगण में पौधरोपण किया। बाद में उन्होंने विद्यालय की लाइब्रेरी, लैबोरेट्री, क्लासरूम आदि का भी भ्रमण किया। विद्यालय के छात्रों ने अपने हाथों से बनाए राज्यपाल के चित्र को उन्हें भेंट किया।

    राज्यपाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनकी इच्छा थी कि नेतरहाट जाकर यहां की प्राकृतिक सौंदर्यता को देखें। उन्होंने कहा कि नेतरहाट वाकई काफी खूबसूरत जगह है। नेतरहाट के अलावा राज्य के कई अन्य जिलों में भी कई ऐसे पर्यटक स्थल है, जिन्हें पर्यटन के क्षेत्र में काफी अधिक विकसित किया जा सकता है। यदि झारखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए योजना बनाकर काम किया जाए तो यह राज्य देश का सबसे बड़ा पर्यटन हब बनकर उभर सकता है।

    उन्होंने कहा कि वह अक्सर राज्य के मंत्रियों और अधिकारियों से इस बात पर चर्चा करते हैं कि यहां के पर्यटन इलाकों को पर्यटन के क्षेत्र में विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि झारखंड में प्राकृतिक सुंदरता के साथ साथ धार्मिक रूप से भी कई ऐसे स्थल हैं जो पर्यटन के क्षेत्र में लोगों को आकर्षित करते हैं। पर्यटन क्षेत्रों में सुविधा विकसित होने से राज्य में पर्यटन को काफी बढ़ावा मिल सकता है।

    राज्यपाल ने इस दौरान नेतरहाट आवासीय विद्यालय की भी जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि नेतरहाट आवासीय विद्यालय एक ऐसा विद्यालय है जहां बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि नेतरहाट आवासीय विद्यालय में पढ़कर निकले कई छात्र आज देश के कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए देश का नाम रोशन कर रहे हैं। लातेहार के पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन भी नेतरहाट के ही पूर्ववर्ती छात्र रह चुके हैं।

    इससे पूर्व राज्यपाल ने रविवार की सुबह नेतरहाट के प्रसिद्ध सूर्योदय के नजारे को देखा और अपने मोबाइल के कैमरे से सूर्योदय की तस्वीर भी ली।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमॉर्निंग वॉक पर निकले आजसू नेता को अपराधियों ने मारी गोली, घायल
    Next Article सीआईडी ने 64.85 लाख की ठगी करने वाले साइबर अपराधी को दिल्ली से किया गिरफ्तार
    admin

      Related Posts

      साकची गुरुद्वारा कमिटी ने दिवंगत रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि

      August 21, 2025

      शराब घोटाले की जांच और गिरफ्तारी आंख में धूल झोंकने का प्रयास : बाबूलाल मरांडी

      August 21, 2025

      नक्सलियों ने दो वाहनों में लगाई आग, इलाके में दहशत

      August 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
      • साकची गुरुद्वारा कमिटी ने दिवंगत रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि
      • शराब घोटाले की जांच और गिरफ्तारी आंख में धूल झोंकने का प्रयास : बाबूलाल मरांडी
      • नक्सलियों ने दो वाहनों में लगाई आग, इलाके में दहशत
      • झारखंड के 12 जिलों में सर्वाधिक 12 हजार मिमी बारिश रिकॉर्ड
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version